बुलंदशहर बलात्कार कांड पर संसद में उठा सवाल

Webdunia
सोमवार, 1 अगस्त 2016 (14:26 IST)
नई दिल्ली। बुलंदशहर में एक महिला और उसकी नाबालिग बच्ची के साथ सनसनीखेज बलात्कार मामले की गूंज आज लोकसभा में भी सुनाई दी और इसे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की विफलता का परिणाम बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस्तीफे की मांग की गई।
 
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा के बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले नोएडा से शाहजहांपुर जाते समय एक परिवार को गुंडों द्वारा निशाना बनाया गया और लूटपाट के साथ ही परिवार की महिला तथा नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया गया।
 
उन्होंने कहा कि केवल यही एक घटना नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश में मार्च 2015 से बलात्कार की 2752 और हत्याओं की 1246 घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब अपराध प्रदेश सरकार के संरक्षण में हो रहे हैं।
 
भोला सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के दबाव के वजह से पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की जिसका सदन में मौजूद सपा सदस्यों ने कड़ा विरोध किया। (भाषा) 

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

vida vx2 को लेकर हीरो ने बना प्लान, ग्राहकों का होगा बड़ा फायदा

ईरान के साथ बातचीत नहीं, जारी रहेगा ऑपरेशन राइजिंग लॉयन

Weather Update : राजस्थान में 1 सप्ताह पहले पहुंचा मानसून, कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख