Hanuman Chalisa

बुराड़ी का वह 'खौफनाक' घर जहां 11 लोग झूल गए थे फांसी के फंदे पर, अब किस हालत में है...

Webdunia
गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (15:39 IST)
एक दिल दहलाने वाले घटनाक्रम के तहत राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में जुलाई माह में 11 लोगों ने फांसी के फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया था, लेकिन लोगों के मन में यह सवाल कौंध रहा है कि आखिर उस 'डरावने' घर की अब क्या स्थिति है।


बताया जा रहा है कि घटना के बाद से जांच के लिए सील किए गए घर को दिल्ली पुलिस ने ललित के बड़े भाई दिनेश को सौंप दिया है। आदेश में दिनेश व उसकी बहन को घर का कब्जा देने की बात कही गई है।

हालांकि अब दिनेश इस घर में रहेंगे या नहीं इसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पिछले दिनों इस घर को मंदिर में बदलने की बात कही जा रही थी। बहरहाल घटना के बाद जांच के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से सील किए गए इस घर को दिनेश के हवाले कर दिया गया। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस घर को अब किराए पर उठाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि बुराड़ी के इस घर में एक ही परिवार की 7 महिलाओं और 4 पुरुषों की मौत फंदे पर लटकने के कारण हो गई थी। दिल दहला देने वाली यह घटना इस साल गत एक जुलाई को हुई थी। घर में 11 लोग फांसी के फंदे से लटके हुए मिले थे। उस समय उनकी मौत को लेकर तरह-तरह की कहानियां सामने आई थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख