बारिश के बाद भी पुथुपल्ली में दिखा वोटिंग को लेकर उत्साह (live updates)

Webdunia
मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (15:32 IST)
bypoll elections 2023 : 6 राज्यों की 7 सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। 8 सितंबर को मतगणना। मतदान से जुड़ी जानकारी...

03:31 PM, 5th Sep
केरल के कोट्टायम जिले में मंगलवार को पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 2 बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। रुक-रुककर होती बारिश के बावजूद मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटे। प. बंगाल की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 51 प्रतिशत मतदान। त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 1 बजे तक औसतन 60.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

01:28 PM, 5th Sep
धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर 11 बजे तक 34 प्रतिशत से अधिक मतदान, पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर पहले चार घंटे में 26.6 प्रतिशत मतदान। डुमरी पर 11 बजे तक 27 फीसदी वोटिंग। घोसी विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 21.57 फीसदी मतदान, सपा ने धांधली के आरोप लगाए

10:19 AM, 5th Sep
उत्तर प्रदेश के घोसी में सुबह 9 बजे तक 9.12 फीसदी, उत्तराखंड के बागेश्वर में 10.2 फीसदी मतदान। झारखंड के डुमरी में 11.40, त्रिपुरा के बॉक्सनगर में 18.97, केरल की पुथुपल्ली में 15.36 फीसदी मतदान। पश्चिम बंगाल की धुपगढ़ी में 17.25 फीसदी वोटिंग।

09:15 AM, 5th Sep
उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया और वोट शाम 6 बजे तक पड़ेंगे। घोसी से सपा के विधायक और अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता दारा सिंह चौहान के गत जुलाई में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफे देने और भाजपा में शामिल होने के बाद इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। घोसी उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में।

07:44 AM, 5th Sep
पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी में डाले जा रहे हैं वोट।

07:43 AM, 5th Sep
केरल की पुथुपल्ली सीट पर मतदान जारी।

07:43 AM, 5th Sep
त्रिपुर की धनपुर और बॉक्सनगर सीट पर वोटिंग जारी।

07:42 AM, 5th Sep
उत्तरप्रदेश की घोसी और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भी हो रहा है मतदान।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख