Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुलिस ने नहीं दी मार्च की अनुमति, दिल्ली मेट्रो सेवा बहाल, लोगों को मिली राहत

Advertiesment
CAA Protest
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी को नागरिकता कानून के विरोध में मार्च की इजाजत नहीं दी है। CAA के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर बंद किए गए जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशनों को शुक्रवार को खोल दिया गया। इस फैसले से दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत मिली है। 
 
दिल्ली पुलिस के अनुरोध के बाद गुरुवार को कम से कम 20 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग को छोड़कर शाम को सभी स्टेशन खोल दिए गए थे। आज इन तीनों स्टेशनों को भी खोल दिया गया। 
 
दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'सभी स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वार खोल दिए गए हैं। सभी स्टेशनों पर सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।'
 
उल्लेखनीय है ‍कि भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर ने ‘चलो जामा मस्जिद’ का नारा दिया है और जामिया के छात्रों ने भीम आर्मी को अपना समर्थन दिया है। 
 
webdunia
जामिया नगर इलाके के शाहीन बाग में प्रदर्शन को देखते हुए यातायात पुलिस ने नोएडा जाने वाले मथुरा रोड से  कालिंदी कुंज मार्ग को बंद रखा है। उन्होंने नोएडा जाने के लिए आश्रम और महारानी बाग की ओर से जाने की सलाह दी है। पिछले कई दिनों से मथुरा रोड से कालिंदी कुंज मार्ग बंद है।
 
गौरतलब है कि गुरुवार को प्रदर्शन के चलते दिल्ली के 20 स्टेशनों को बंद किया गया था। इसके साथ ही कुछ घंटों के लिए कुछ इलाकों में मोबाइल सेवाएं भी बंद कर दी गई थी। जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिरका, लालकिला, जामा मस्जिद कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, बाराखंबा रोड, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, वसंत विहार, मंडी हाउस, आईटीओ, राजीव चौक, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशन को कल बंद रखा गया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CAA के विरोध में राजद ने भी संभाला मैदान, 21 को बिहार बंद