कैप्टन अंशुमन की मां बोलीं, बेटा शहीद, सब कुछ ले गई बहू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 (10:15 IST)
captain anshuman singh kirti chakra : राष्‍ट्रपति भवन में 5 जुलाई को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैप्टन अंशुमन सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। शहीद की पत्नी स्मृति सिंह और मां मंजू सिंह ने यह सम्मान हासिल किया था। मात्र 7 दिन बाद ही अब उनके परिवार में कलह हो गई। शहीद की मां ने कहा कि बेटा शहीद हो गया और बहू सब कुछ लेकर चली गई। उसने अपना एड्रेस भी चेंज करवा लिया है।
 
कैप्टन अंशुमन सिंह पिछले साल 19 जुलाई को सियाचिन में साथियों को बचाते हुए शहीद हुए थे। शहीद के माता-पिता ने मीडिया से बात करते हुए अपनी बहू स्मृति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ALSO READ: कैप्टन अंशुमन सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, पत्नी स्मृति ने इस तरह किया याद
 
मंजू सिंह ने निकटतम परिजन की परिभाषा बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेरे जैसा दुख किसी को ना हो। अभी शहीद के निकटतम परिजन की परिभाषा में अविवाहित के लिए माता पिता होते हैं और विवाहित के लिए जीवनसाथी। शहीद को दी जाने वाली आर्थिक मदद निकटतम परिजन को ही दी जाती है।
 
माता-पिता ने अपने बयान में कहा कि उनका बेटा शहीद हुआ लेकिन, उन्हें कुछ नहीं मिला। सम्मान और अनुग्रह राशि दोनों बहू लेकर चली गई। उनका बेटा भी चला गया और बहू भी चली गई। हमारे पास कीर्ति चक्र की कोई रिसीविंग भी नहीं है।  ALSO READ: कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी, एक्शन में NCW
 
शहीद के पिता रवि प्रताप सिंह ने भी कहा कि 5 महीने पहले ही उनके बेटे की शादी हुई थी और उनके कोई बच्चा भी नहीं है पर अब मां-बाप के पास उनके बेटे की तस्वीर के सिवा कुछ भी नहीं है। इन आरोपों पर अभी तक कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रूस यूक्रेन युद्ध में भारत तटस्थ नहीं, हम शांति के साथ हैं

क्या है नौकरशाही में लेटरल एंट्री, इसे लेकर क्‍यों छिड़ी है राजनीतिक बहस?

अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में नेकां से गठजोड़ पर कांग्रेस से पूछे 10 सवाल

Maharashtra : लाडकी बहिन योजना के तहत KYC के लिए बैंक में उमड़ी भीड़, 2 महिलाएं बेहोश

वापसी कर रहे अनिल अंबानी पर क्यों गिरी सेबी की गाज?

सभी देखें

नवीनतम

विदेश में बैठे गैंगस्टर की कॉल ने उड़ाई दिल्ली के कारोबारियों की नींद

कांग्रेस नेता भोला पांडेय का निधन, इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी पर विमान किया था हाईजैक

kolkata Doctor Case : अदालत ने दी मुख्य आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट की अनुमति

Karnataka : उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का दावा, राज्यपाल ने भाजपा के इशारे पर लौटाए 15 विधेयक

kolkata Doctor Case : प्रदर्शनकारी रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे, Supreme Court ने की थी अपील

अगला लेख