सुशांत सिंह की मौत, सलमान, करण जौहर समेत 8 सेलिब्रिटी पर मुकदमा

Webdunia
बुधवार, 17 जून 2020 (14:36 IST)
पटना। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार में सलमान खान और करण जौहर समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। अदालत ने इसकी सुनवाई के लिए 3 जुलाई की तारीख तय की है।
 
वकील सुधीर कुमार ओझा ने बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में भारतीय दं‍ड संहिता (IPC) की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। ओझा ने करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान, एकता कपूर समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
 
ओझा ने आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियादवाला, दिनेश विजया और टी-सीरीज के भूषण कुमार पर भी मुकदमा लगाया है। उल्लेखनीय है ‍कि सुशांत की मौत के बाद कई फिल्मी हस्तियों भेदभाव के आरोप लगे थे। ऐसा कहा जा रहा था कि भेदभाव के चलते सुशांत डिप्रेशन में आ गए थे। 
 
हालांकि यह मामला नहीं है जब इस तरह के मुकदमे दर्ज हुए हैं। इससे पहले भी इस तरह के मुकदमे दर्ज होते रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला चलता है, जबकि धारा 504 में किसी व्यक्ति को जानबूझकर अपमानित करने का मामला बनता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

Badrinath : बद्रीनाथ-केदारनाथ में तपती गर्मी से बेहाल श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत

AC Blast: प्रचंड गर्मी से फट रहे AC, नोएडा में कई फ्लैट में लगी आग

Stock Market : बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट, सेंसेक्स 617 अंक टूटा, 4 दिनों में निवेशकों का 5 लाख करोड़ का नुकसान

धरती क्‍यों बनी आग की भट्टी, दुनिया में 50 करोड़ लोग होंगे प्रभावित, हर साल 4.5% गिरेगी भारत की GDP

PM मोदी तमिलनाडु पहुंचे, विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगाएंगे 45 घंटे का ध्यान

अगला लेख