rashifal-2026

3700 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में 100 जगहों पर CBI के छापे, भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद में भी कार्रवाई

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (23:03 IST)
नई दिल्ली। करीब 3700 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को देश के 100 स्थानों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के छापे मारे गए।
 ALSO READ: उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स रेफर, एक दिन पहले आए थे कोरोना संक्रमण की चपेट में
सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने यहां बताया कि विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों की शिकायत पर 30 मामले दर्ज किए गए हैं। इन बैंकों में इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ोदा, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईडीबीआई, केनरा बैंक, इंडियन बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। जोशी ने बताया कि सीबीआई दस्तों ने 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 100 स्थानों पर छापे मारे।
ALSO READ: Corona की दूसरी लहर को लेकर आई डराने वाली रिपोर्ट, जानिए कब मिलेगी राहत
इन स्थानों में दिल्ली, कानपुर, गाजियाबाद, मथुरा, नोएडा, गुरुग्राम, चेन्नई, तिरुवरुरर, वेल्लोर, तिरुपुर, बेंगलोर, गंटूर, हैदराबाद, बेल्लारी, वड़ोदरा, कोलकाता, पश्चिम गोदावरी, सूरत, मुंबई, भोपाल, निमाड़ी, तिरुपति, विशाखापत्तनम, अहमदाबाद, राजकोट, करनाल, जयपुर एवं श्री गंगानगर शामिल हैं। यह छापेमारी घोटालेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान का हिस्सा है।

प्रवक्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य सामग्रियां/ डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: इंडिगो संकट के बीच एक्शन में एयर इंडिया और स्पाइस जेट

इंडिगो संकट के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 6 स्पेशल ट्रेनें चलेगी, 37 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

अगला लेख