Hanuman Chalisa

सीबीएसई का पेपर लीक की घटना से इंकार

Webdunia
गुरुवार, 15 मार्च 2018 (15:09 IST)
नई दिल्ली। सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के अकाउंटेंसी के प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों से गुरुवार को इंकार किया और जोर देकर कहा कि परीक्षा केंद्रों में सभी सीलें जस की तस पाई गई हैं। बोर्ड ने कहा कि फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ उसने पुलिस से संपर्क किया है।
 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा था कि उन्हें पेपर लीक के बारे में शिकायतें मिली हैं। सिसोदिया ने ट्वीट किया था कि 12वीं कक्षा के सीबीएसई के अकाउंटेंसी के प्रश्नपत्र के लीक होने के बारे में सूचना मिली है। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों से मामले की जांच करने और सीबीएसई में इस बारे में शिकायत करने को कहा है।
 
उन्होंने लिखा था कि त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि सीबीएसई की लापरवाही का खामियाजा मेहनतकश छात्रों को नहीं भुगतना पड़े। सिसोदिया शिक्षामंत्री भी हैं। उन्होंने शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों को परीक्षा बोर्ड में इसकी शिकायत करने के निर्देश दिए हैं।
 
सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीलें जस की तस पाई गई हैं। स्थानीय स्तर पर कुछ बदमाशों ने वॉट्सएप और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए ऐसे संदेश फैलाए हैं जिससे कि परीक्षा प्रणाली की  गरिमा को आहत किया जा सके। 
 
अधिकारी ने कहा कि ऐसी गतिविधियों के खिलाफ बोर्ड ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है। इधर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ममता की पार्टी में टूट, स्पीकर से मिले बागी विधायक, TMC पर किया दावा

मांजलपुर से बीजेपी विधायक योगेश पटेल का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Miracle Plants: ये 9 चमत्कारी पौधे जो बदल देंगे आपकी जिंदगी: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्राकृतिक खजाना

नोटों की बारिश, गोलियों की गूंज, आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आया नशे का सौदागर

हमले के बाद बंद हुई खान सर की कोचिंग, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

अगला लेख