Publish Date: Fri, 22 Jul 2022 (17:02 IST)
Updated Date: Sat, 23 Jul 2022 (00:53 IST)
नई दिल्ली। CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं। 26 अप्रैल से 24 मई 2022 के बीच हुई इस परीक्षा में देशभर के 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। विद्यार्थी cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, results.gov.in या cbse.digitallocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
22 जुलाई की सुबह CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी किया था। विद्यार्थी स्कूल कोड, रोल नंबर और एडमिट कार्ड की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल CBSE 10वीं में 94.40% विद्यार्थी पास हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस साल CBSE ने दो चरणों (Terms) में परीक्षाओं आयोजित की थी। फाइनल परिणामों के लिए थ्योरी पेपर्स में पहले चरण को 30% वैटेज दिया गया था वहीं दूसरे चरण को 70% महत्त्व दिया गया था। इसी तरह प्रैक्टिकल पेपर्स में दोनों चरणों को बराबर वैटेज दिया गया था।