Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए राष्ट्रपति Draupadi Murmu को आवास, यात्रा और सुरक्षा से लेकर जीवनभर मिलने वाली इन निशुल्‍क सुविधाओं के बारे में

हमें फॉलो करें जानिए राष्ट्रपति Draupadi Murmu को आवास, यात्रा और सुरक्षा से लेकर जीवनभर मिलने वाली इन निशुल्‍क सुविधाओं के बारे में
, शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (16:04 IST)
ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव के एक सामान्‍य से आदिवासी परिवार में जन्‍मी द्रौपदी मुर्मू अब भारत की राष्‍ट्रपति हैं। उन्‍होंने विपक्ष के यशवंत सिन्‍हा को रिकॉर्ड मतों से हराया। एक आदिवासी समुदाय से आकर देश के सर्वोच्‍च पद पर बैठने की वजह से वे आज ट्रेंड कर रही हैं। वे 25 जुलाई को भारत के अगले राष्ट्रपति (President Of India) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी। इसके पहले वे साल 2015 से 2021 तक झारखण्ड की राज्यपाल (Jharkhand Governor) रह चुकी हैं।

ऐसे में जानना जरूरी है कि द्रौपदी मुर्मू को एक राष्‍ट्रपति के रूप में कितनी सैलरी मिलेगी, उन पर क्या जिम्मेदारियां होंगी और उन्हें क्या क्‍या सुविधाएं मिलेंगी।

ये है राष्‍ट्रपति को मिलने वाली सुविधाओं की फेहरिस्‍त
  • भारत का राष्ट्रपति देश का एक तरह से मुखिया होता है।
  • राष्‍ट्रपति को देश का प्रथम प्रथम नागरिक भी माना जाता है।
  • राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ भी होते हैं।
  • भारत के राष्ट्रपति को करीब 5 लाख रुपए हर महीने की वेतन मिलता है। बता दें कि इस वेतन पर उन्हें किसी तरह का टैक्स नहीं देना होता है।
  • भारत के राष्‍ट्रपति को कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं।
  • आजीवन निशुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं और आवास की सुविधा दी जाती है।
  • दुनिया में कहीं भी निशुल्‍क यात्रा की सुविधा दी जाती है।
  • राष्‍ट्रपति के पास 5 लोगों का सेक्रेटेरियल स्टाफ होता है।
  • राष्ट्रपति भवन की देख-रेख और व्‍यवस्‍था के लिए करीब 200 कर्मचारी जिम्मेदारी संभालते हैं।
  • राष्ट्रपति के पास छुट्टियां बिताने के लिए दो शानदार हॉलीडे रिट्रीट होते हैं। एक हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम, दूसरा शिमला में रिट्रीट बिल्डिंग।
  • कस्टमाइज्ड Mercedes Benz S600 (W221) गाड़ी मिलती है।
  • राष्ट्रपति के पास प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर युद्ध की घोषणा करने का अधिकार है।
  • देश की सभी जरूरी संधियां और अनुबंध राष्ट्रपति के द्वारा किए जाते हैं।
  • राष्ट्रपति भवन भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है, जो नई दिल्ली में स्थित है।
  • राष्ट्रपति भवन में कुल 340 कमरे हैं और इसका फ्लोर एरिया 2,00,000 वर्ग फुट है।
  • रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में 1.5 लाख प्रतिमाह मिलता है, साथ ही स्टाफ पर खर्च करने के लिए 60 हजार रुपए महीना अलग से दिया जाता है।
  • जीवन भर के लिए एक निशुल्‍क बंगला (टाइप VIII) मिलता है।
  • दो मुफ्त लैंडलाइन और एक मोबाइल फोन दिया जाता है।
  • ट्रेन या हवाई मार्ग से एक साथी के साथ निशुल्‍क यात्रा व जीवनभर के लिए निशुल्‍क वाहन सुविधा।
  • दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी और 2 सेक्रेटरी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वरुण गांधी का सवाल, बुजुर्गों को रेल किराए में मिलने वाली छूट 'बोझ' क्यों?