केन्द्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम पेंशन होगी 9000 रुपए

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (21:02 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर नौ हजार रुपए प्रति व्यक्ति कर दी गई है और साथ ही उनकी क्षतिपूर्ति राशि में दो गुना की बढ़ोतरी की गई है।
स्वयंसेवी एजेंसियों की स्थाई समिति की 29वीं बैठक को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि करीब 88 प्रतिशत पेंशन खातों को आधार से जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि देश में करीब 50.55 लाख पेंशनभोगी हैं।
 
कार्मिक मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा कि न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर नौ हजार रुपए  प्रति व्यक्ति कर दी गई है और क्षतिपूर्ति राशि 10.15 लाख रुपए से बढ़ाकर 25.35 लाख रुपए कर दी गई है। समिति की बैठक पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की गई।
 
सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ज्ञान, अनुभव और प्रयासों का अच्छा उपयोग करने के लिए संस्थागत तंत्र बनाने की जरूरत है, जो वर्तमान परिस्थितियों में मूल्यों को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
 
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी भारत के लिए स्वास्थ्यकर एवं उत्पादक कार्यबल हैं और हमें उपयोगी दिशा में उनकी ऊर्जा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख