मोदी सरकार ने छीने दलितों के अधिकार : सोनिया गांधी

Webdunia
बुधवार, 20 जुलाई 2016 (16:49 IST)
नई दिल्ली। गुजरात में दलितों पर हुए हमलों को लेकर मोदी सरकार को फटकार लगाते हुए  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि यह सामाजिक आतंक का एक उदाहरण है  जिसे सत्तारूढ़ पार्टी ने नजरअंदाज किया है।
गुजरात में दलित गिर-सोमनाथ जिले के उना में कथित रूप से गाय की खाल उतारने को लेकर  11 जुलाई को दलित समुदाय के सदस्यों पर किए गए नृशंस हमले का विरोध कर रहे हैं। इसके मद्देनजर सोनिया ने कहा कि गुजरात का मामला इस सामाजिक आतंक का मात्र एक  उदाहरण है जिसे सरकार नजरअंदाज करती है।
 
कांग्रेस प्रमुख ने गुजरात में 4 दलितों को पीटे जाने और सार्वजनिक तौर पर बेइज्जत किए  जाने की घटना का विशेष हवाला देते हुए सरकार पर दलितों एवं आदिवासियों के अधिकार  छीनने का आरोप लगाया।
 
दलित का विरोध प्रदर्शन अहमदाबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में फैल गया है और इस दौरान  हिंसात्मक घटनाएं भी हुई हैं जिनमें एक हेडकांस्टेबल पथराव में मारा गया और राज्य परिवहन की बसों पर हमला किया गया। समुदाय के 3 और सदस्यों ने भी आत्महत्या की कथित कोशिश की।
 
कांग्रेस ने उना मामले की जांच उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश से कराए जाने की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट किया था कि गुजरात में दलितों की रक्षा करने में अधिकारियों की विफलता हैरान कर देने वाली है। क्या यह है गुजरात मॉडल? अब स्वतंत्र जांच कराए जाने की आवश्यकता है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

लद्दाख में दुर्घटना में 2 JCO की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि

Ukraine को उसकी ही शांति वार्ता में नहीं बुलाया, इतिहास में ऐसे ढेरों उदाहरण, परिणाम विनाशकारी

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

अगला लेख