प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Webdunia
मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (09:30 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी वजह घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाना और कीमतों पर नियंत्रण रखना है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी की।
ALSO READ: Benefits Of Onion Juice : रोगों के लिए औषधि का काम करता है प्याज का रस, जानिए लाभ
अधिसूचना के मुताबिक प्याज की सभी किस्मों के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है।डीजीएफटी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत कार्य करता है। यह आयात और निर्यात से जुड़े मु्द्दों को देखने वाली इकाई है।\
 
संक्रमणकालीन व्यवस्था के तहत आने वाले प्रबंधों के प्रावधान इस अधिसूचना के दायरे में नहीं आएंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज के दाम 40 रुपए प्रति किलोग्राम के दायरे में हैं। अगस्त में प्याज के लिए थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में 34.48 प्रतिशत की गिरावट रही। महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, बिहार और गुजरात मुख्य प्याज उत्पादक देश हैं।
 
देश के कुल प्याज पैदावार का 40 प्रतिशत खरीफ फसल के दौरान उत्पादित होता, बाकी उत्पादन रबी के मौसम में होता है। हालांकि खरीफ फसल के उत्पाद का संग्रह नहीं किया जाता है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

10 वर्षों में 179 नौकाएं जब्त, भारत में कर रही थीं घुसपैठ, 1683 लोग गिरफ्तार

भारत के 15 से ज्यादा राज्यों में चलेगी लू, केरल में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट भी

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 6.60 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी

अगला लेख