2024 तक भारत का हिस्सा होगा PoK, केंद्रीय मंत्री पाटिल का बड़ा बयान

Webdunia
सोमवार, 31 जनवरी 2022 (15:19 IST)
ठाणे (महाराष्ट्र)। केन्द्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि संभवत: 2024 तक पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) भारत का हिस्सा बन जाएगा और देश के लिए विभिन्न ठोस कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की तारीफ की।
 
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में शनिवार रात आयोजित एक कार्यक्रम में पंचायती राज मामलों के राज्य मंत्री पाटिल ने यह भी कहा कि मोदी आलू-प्याज का दाम कम करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग प्याज जैसी चीजों का दाम बढ़ने पर तो शिकायत करते हैं, लेकिन पिज्जा और मटन (मांस) खरीदने से नहीं हिचकिचाते।
 
ठाणे जिले की भिवंडी सीट से सांसद पाटिल ने साथ ही कहा कि जरूरी चीजों के मूल्य में वृद्धि का कोई समर्थन नहीं करेगा।
 
एक व्याख्यान में उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही देश के लिए कुछ उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को देश का नेतृत्व करते रहना चाहिए क्योंकि उन्होंने सीएए (संशोधित नागरिकता कानून लानू में), संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए आदि के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने का काम किया है। मुझे लगता है, संभवत: 2024 तक पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा बन जाएगा।
 
पाटिल ने कहा कि लोग 700 रुपए का मांस, 500-600 रुपये का पिज्जा खरीद सकते हैं ‘लेकिन 10 रुपए का प्याज और 40 रुपए का टमाटर हमारे लिए महंगा है। उन्होंने कहा कि कीमतों में वृद्धि का कोई समर्थन नहीं करेगा. लेकिन नरेंद्र मोदी आलू-प्याज का दाम कम करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बने हैं। अगर आप इन चीजों का मूल्य बढ़ने के पीछे का कारण समझेंगे तो प्रधानमंत्री को दोष नहीं देंगे।
 
<

#WATCH | Thane, Maharashtra: Union Minister & BJP leader Kapil Patil says, "...Hope PoK (Pakistan Occupied Kashmir) is integrated in India by 2024 as these things can be done only by PM Modi. For this we'll have to come out of (the mindset for) potato, onions, pulses." (29.01.22) pic.twitter.com/H3dKO5aBd6

— ANI (@ANI) January 31, 2022 >
कौन हैं कपिल पाटिल? 
कपिल पाटिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में ठाणे जिले की भिवंडी सीट से सांसद है। 2014 में पाटिल राकांपा से भाजपा में शामिल हुए थे।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में नारायण राणे और हिना गावित को पछ़ाडकर सुर्खियों में आए बिना ही कपिल पाटिल को पद हासिल हुआ था। बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव और पार्टी विस्तार के मकसद को ध्यान में रखकर उन्हें पद दिया। क्योंकि ठाणे जिले का यह निर्वाचन क्षेत्र जो जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा है, शहरी और ग्रामीण का मिश्रण है।
 
ठाणे जिले में शिवसेना का दबदबा कम करने के साथ-साथ समुदाय का प्रतिनिधित्व करने की दृष्टि से भी कपिल पाटिल ये नाम महत्वपूर्ण है।
 
कपिल पाटिल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भिवंडी तालुका के दिवे अंजुर गांव के सरपंच के रूप में की थी। उन्होंने पंचायत समिति, जिला परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया। वह ठाणे जिला सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष भी थे।
 
2019 में कपिल पाटिल ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश तवारे को हराया था। पाटिल के लिए कुनबीसेना और श्रमजीवी आदिवासी संगठन का समर्थन महत्वपूर्ण था। भिवंडी निर्वाचन क्षेत्र में भिवंडी, शाहपुर, मुरबाद, बदलापुर, कल्याण (पश्चिम) शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख