नरेन्द्र मोदी का दिवाली गिफ्ट, दिल्ली की अवैध कालोनियां होंगी वैध

Webdunia
बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 (17:38 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले दिल्ली की अवैध कालोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए बुधवार को यहां के निवासियों को मालिकाना हक देने का एलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

ALSO READ: बड़ी खबर, अब 'कोई भी' खोल सकेगा पेट्रोल पंप
शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने मंत्रिमंडल में दिल्ली की अवैध कालोनियों के संबंध में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए इसकी जानकारी दी।
 
पुरी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से 1797 अनधिकृत कालोनियों में रहने वालों को लाभ होगा। सरकार ने इन कालोनियों की पहचान की है। उन्होंने बताया कि वनों की जमीन और संपन्न कालोनियां को इसमें शामिल नहीं किया गया है। सरकार के इस फैसले से अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले करीब 40 लाख लोगों के सिर पर लटकी तलवार हट जाएगी। 
 
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव अगले वर्ष के शुरू में होने हैं। दिल्ली विधानसभा के पिछले दो-तीन चुनाव में अनधिकृत कालोनियों को नियमित करना बड़ा मुद्दा रहा है।

ALSO READ: दिवाली से पहले मोदी सरकार ने बदली तोहफा नीति, सरकारी कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा
हर्षवर्धन ने दी मोदी को बधाई : केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली की 1797 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला ऐतिहासिक है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस फैसले से दिल्ली के लाखों लोगों के जीवन में बदलाव का अंदाज लगाया जा सकता है। हमारे दूरदर्शी नेता को बधाई।
Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर

AC में धमाके से फ्लैट में लगी आग

अगला लेख