चंपत राय बोले, राम जन्मभूमि की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क करेंगे

Webdunia
सोमवार, 14 दिसंबर 2020 (16:28 IST)
नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने रविवार को कहा कि अयोध्या में मंदिर के निर्माण और जन्मभूमि के ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए मकर संक्रांति से माघ पूर्णिमा तक पूरे देश में जनसंपर्क किया जाएगा।
 
रायALSO READ: बढ़ गया प्रभु श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या का दायरा,343 गांव और हुए शामिल... ने एक बयान में कहा कि देश की कम से कम आधी आबादी को मंदिर की ऐतिहासिक जानकारी से अवगत कराने के लिए प्रत्येक हिस्से में घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा। राय ने कहा कि जनसंपर्क का कार्य मकर संक्रांति से प्रारंभ करेंगे और माघ पूर्णिमा तक यह पूर्ण होगा।
 
उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगों के स्वैच्छिक सहयोग से होगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हमने 10 रुपए, 100 रुपए, 1,000 रुपए के कूपन एवं रसीदें छापी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता योगदान के लिए लोगों को कूपन या रसीद देंगे।
 
उन्होंने कहा कि बहुत शीघ्र मंदिर की नींव का प्रारूप तैयार होकर निर्माण का कार्य शुरू होगा। संपूर्ण मंदिर पत्थरों से बनेगा और यह 3 मंजिला होगा। हर मंजिल की ऊंचाई 20 फुट होगी। मंदिर की लंबाई 360 फुट तथा चौड़ाई 235 फुट होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

अगला लेख