Weather Update: महाराष्ट्र और केरल में वर्षा की संभावना, उत्तर भारत में पड़ेगी तेज गर्मी

IMD
Webdunia
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (08:39 IST)
नई दिल्ली। देशभर का मौसमी मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। इससे कहीं बारिश हो रही है तो कहीं गर्मी पड़ रही है। देश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन अब फिर दिल्ली समेत उत्तर भारत के इलाकों में मौसम में तब्दीली आने वाली है। महाराष्ट्र और केरल में वर्षा की संभावना है और उत्तर भारत में तेज गर्मी पड़ेगी।
 
भारती मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आने वाले 5 दिनों में दिल्ली में तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही राजधानी में अब बारिश की गतिविधियां भी थम गई है। मंगलवार को बारिश हुई थी लेकिन तापमान अब बढ़ने लगा है। आज 6 अप्रैल को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और 9 अप्रैल से दिल्ली का तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।
 
तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम पंजाब में 1 या 2 स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भागों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख