Weather Updates: अगले 2 दिन फिर होगी बारिश, इन राज्यों में रहेगा कोहरे का कहर

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2023 (08:40 IST)
नई दिल्ली। मौसम नित्य प्रति करवट बदल रहा है। अब उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में 29 और 30 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और इसके पूर्व दिशा की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है।
 
इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस बीच 29 और 30 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 29 और 30 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस बीच अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने और बाद के 48 घंटों के दौरान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है जबकि 28 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर जारी रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
 
आईएमडी के मुताबिक पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का एक क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसके 1 फरवरी के आसपास श्रीलंका तट के पास पहुंचने की उम्मीद है। मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
 
स्काईमेट के अनुसार जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और इससे जुड़े क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पंजाब से होते हुए हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्यप्रदेश होते हुए विदर्भ तक जा रही है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 28 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना है।
 
पूर्वी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर औसत समुद्र तल से 3।1 किमी ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव में 27 जनवरी के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान 29 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचलप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की उम्मीद है। बारिश और हिमपात की तीव्रता में काफी वृद्धि होगी और यह हिमाचलप्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों को भी कवर करेगा और 31 जनवरी तक जारी रहेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख