मौसम अपडेट : मध्य और पश्चिम भारत में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Webdunia
शनिवार, 28 अगस्त 2021 (21:20 IST)
नई दिल्ली। मध्य और पश्चिम भारत में बारिश में कमी के बाद 29 अगस्त से फिर से इसकी गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। यह जानकारी शनिवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी। दक्षिण प्रायद्वीप में 30 अगस्त तक वर्षा में तेजी आएगी। इसके बाद इसके कम होने की संभावना है।

अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से लगते उत्तर पश्चिम भारत में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश 28 अगस्त से 31 अगस्त के बीच होगी। आईएमडी ने कहा कि ओडिशा, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में 28 अगस्त से एक सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी तो कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश होगी। उत्तर पूर्व भारत में अगले 24 घंटे में मध्यम दर्जे से भारी बारिश होगी और फिर उसके बाद बारिश में गिरावट आएगी।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.1 सेल्सियस : दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार आर्द्रता का स्तर शाम साढ़े पांच बजे 58 प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ALSO READ: केरल में 31 हजार से ज्यादा Corona केस, सोमवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू
विभाग ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख