भाजपा से क्यों नाराज चल रहे हैं चंद्रबाबू नायडू...

Webdunia
रविवार, 28 जनवरी 2018 (09:45 IST)
अमरावती। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बाद आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी अब भाजपा से नाराज हो गए हैं। हालांकि दोस्ती का हवाला देते हुए उन्होंने भाजपा के साथ विवाद पर बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में तब बोलेंगे, जब भगवा दल गठबंधन जारी रखना नहीं चाहेगा।
 
नायडू ने अपनी सरकार के खिलाफ पिछले कुछ दिनों में भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों पर एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुद्दे के बारे में सोचना भाजपा नेताओं पर निर्भर है।
 
उन्होंने कहा कि मैं मित्रपक्ष धर्म के चलते कुछ नहीं कहूंगा। उनके नेतृत्व को इस बारे में सोचना चाहिए। मैं बखूबी अपने लोगों को नियंत्रित कर रहा हूं और मैं उन्हें नियंत्रित करूंगा। मैंने यहां तक कि अपने एक नेता को चेतावनी दी, जब उन्होंने तदेपल्लीगुदेम मुद्दा ( राज्य में भाजपा से मंत्री पी माणिकयाला राव और स्थानीय तेदपा नेताओं के बीच एक विवाद से जुड़ा) उठाने की कोशिश की। भाजपा नायडू सरकार का हिस्सा है और कैबिनेट में उसके दो मंत्री भी हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी संगठन का कनेक्शन, चौंकाने वाला खुलासा

Waqf law को लेकर बंगाल में बवाल के बीच CM ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से क्या कहा

MP News: नशे में जैन संतों को पीटने का मामला गर्माया, विरोध में सिंगोली बंद, CM ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

बंगाल में वक्फ पर बवाल, मुर्शिदाबाद के बाद 24 परगना में हिंसा, तोड़फोड़, गाड़ियों में लगाई आग

लश्कर-ए-लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन अधिनियम : मुख्तार अब्बास नकवी

सभी देखें

नवीनतम

सपा नेता रामजीलाल सुमन बोले, गड़े मुर्दे मत उखाड़ो... हर मंदिर के नीचे एक बौद्ध मठ

LIVE: WPI आधारित मुद्रास्फीति घटकर 2.05 फीसदी हुई

जुलूस में डीजे की आवाज पर मुरैना में बवाल, गोली मारकर ली युवक की जान

देवास मंदिर विवाद में विधायक पुत्र रुद्राक्ष पर भी FIR, वायरल वीडियो की जांच के बाद फैसला

पैदल ईडी दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, भूमि सौदे से जुड़े मामले में पूछताछ

अगला लेख