Maharashtra में अब भाजपा का दावा, 119 के साथ बनेगी सरकार

Webdunia
शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (20:02 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चन्द्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा को 119 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और वह जल्दी ही राज्य में सरकार का गठन करेगी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन के पास कम से कम 145 विधायकों का समर्थन होना आवश्यक है।

पाटिल का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब भाजपा के गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने राजग से नाता तोड़ लिया है और कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर सरकार गठित करने की ओर बढ़ रही है।

पाटिल का दावा है कि 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में भाजपा को 105 सीटें मिली थीं, लेकिन वर्तमान में उसके पास कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन है और उसकी संख्या 119 पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से हमारी संख्या 119 पहुंच रही है। भाजपा इस संख्या के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हम राज्य में सभी राजनीतिक गतिविधियों पर करीब से नजर रख रहे हैं।

चुनाव में ‘महायुती’ के तहत मैदान में उतरी भाजपा-शिवसेना को 161 सीटें मिली थीं, जिसके आधार पर वे आसानी से सरकार बना सकते थे। लेकिन ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद की मांग पर शिवसेना अड़ गई और बात नहीं बनने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ दिया।

विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बारे में चर्चा करते हुए पाटिल ने कहा कि पार्टी को 1.42 करोड़ वोट मिले हैं और वह पहले स्थान पर है। 92 लाख वोटों के साथ राकांपा दूसरे जबकि 90 लाख वोटों के साथ शिवसेना तीसरे स्थान पर है।

पाटिल ने रेखांकित किया कि 1990 के बाद भाजपा के अलावा किसी भी दल को महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिली हैं। भाजपा को 2014 और 2019 दोनों ही बार 100 से ज्यादा सीटें मिली हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख