Chandrayaan-2 : चांद के बेहद करीब आकर विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने पर NASA के पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने दिया बड़ा बयान

Webdunia
शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (16:07 IST)
नई दिल्ली। नासा (NASA) के पूर्व अंतरिक्ष यात्री जेरी लिनेंगर ने चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) मिशन के तहत विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की भारत की ‘साहसिक कोशिश’ से मिला अनुभव भविष्य के मिशन में सहायक होगा।
ALSO READ: Chandrayaan2 : नहीं टूटी उम्मीद, जल्द ही मिलेगी अच्छी खबर
वर्ष 1986 से 2001 तक पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित रूसी अंतरिक्ष केंद्र मीर में लिनेंगर पांच महीने तक रहे थे। वे शुक्रवार को नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) की लैंडिंग के लाइव कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
ALSO READ: Chandrayaan2 : वह कौनसी बाधा थी जिसे पार नहीं कर पाया चंद्रयान
लिनेंगर ने कहा कि हमें इससे हताश नहीं होना चाहिए। भारत कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रहा है जो बहुत ही कठिन है। लैंडर से संपर्क टूटने से पहले सबकुछ योजना के तहत था। लिनेंगर ने इंगित किया कि दुर्भाग्यवश लैंडर चंद्रमा की सतह से 400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होवर प्वाइंट तक नहीं पहुंच सका।
 
उन्होंने कहा कि अगर वह उस बिंदु पर पहुंच जाता और उसके आगे असफल होता तब भी बहुत लाभ होता क्योंकि रडार अल्टीमीटर और लेजर का प्रशिक्षण हो जाता, लेकिन जब आप पीछे मुड़़कर बड़ी तस्वीर देखते हैं, तो यह कोशिश निश्चित तौर पर आने वाले अभियानों के लिए लाभदायक होगी। एक अंतरिक्ष यात्री और विशेषज्ञ के तौर पर लिनेंगर ने कहा कि मिशन बहुत ही सफल रहा।
 
उन्होंने कहा कि ऑर्बिटर अगले एक साल तक बहुमूल्य जानकारी देना जारी रखेगा। ऑर्बिटर से आ रहे संकेत बता रहे हैं कि सभी प्रणालियां ठीक से काम कर रही हैं। उन्होंने इसरो को इस मुश्किल मिशन के लिए बधाई दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

तेजस्वी यादव के EPIC नंबर पर बवाल, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, मांगा Voter ID Card

अगला लेख