Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब 22 जुलाई को होगी चंद्रयान 2 की लांचिंग, तकनीकी कारणों से 7 दिन पहले नहीं हो सका था लांच

हमें फॉलो करें अब 22 जुलाई को होगी चंद्रयान 2 की लांचिंग, तकनीकी कारणों से 7 दिन पहले नहीं हो सका था लांच
, गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (11:29 IST)
बेंगलुरु। भारत का चांद पर दूसरा मिशन चंद्रयान-2 जो कुछ तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया था अब वह 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाएगा।
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'चंद्रयान-2 प्रक्षेपण जो 15 जुलाई 2019 को तकनीकी खराबी के चलते रोक दिया गया था, वह अब सोमवार 22 जुलाई 2019 तड़के दो बजकर 43 मिनट पर होगा।' 
 
‘बाहुबली’ कहे जा रहे भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण वाहन जीएसएलवी मार्क-।।। के जरिए होने वाला चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 14 जुलाई देर रात 2:51 बजे होना था। मिशन के प्रक्षेपण से 56 मिनट 24 सेकंड पहले मिशन नियंत्रण कक्ष से घोषणा के बाद रात 1.55 बजे रोक दिया गया था।
 
 
webdunia
भारत की अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिक उस समस्या की गंभीरता का आकलन कर रहे हैं, जिसने महत्वाकांक्षी 976 करोड़ रुपए के चंद्र मिशन को रोक दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के पक्ष में नहीं अमेरिकी संसद