Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस पटरी से उतरी, मध्य रेलवे की सेवाओं पर पड़ा असर

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस पटरी से उतरी, मध्य रेलवे की सेवाओं पर पड़ा असर
मुंबई , गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (09:41 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस के दूसरे डिब्बे की एक ट्रॉली गुरुवार सुबह पटरी से उतर गई जिस कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मध्य रेलवे की सेवा प्रभावित हुई है।
 
मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना तड़के करीब तीन बजकर 50 मिनट पर कसारा और इगतपुरी के बीच हुई। ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से चली थी और उसे उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जाना था।
 
उन्होंने बताया, सामान्य यातायात बहाल करने का प्रयास जारी है। सिर्फ डाऊन लाइन प्रभावित हुई है, मध्य लाइन और अप लाइन पर यातायात सामान्य है। इसलिए रेल यातायात पर बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
 
मध्य रेलवे ने दुर्घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए सीएसएमटी पर 022-22694040 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सरकार से सहयोगी दलों के विधायकों का मोहभंग, विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे सपा-बसपा के विधायक, रामबाई बोलीं- अब नहीं बनना मंत्री