आप भी यहां देख सकते हैं Chandrayaan-2 की लाइव स्ट्रिमिंग

Webdunia
सोमवार, 22 जुलाई 2019 (11:07 IST)
चेन्नई। इंडिया स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) आज दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर Chandrayaan-2 लॉन्च करेगा। इस पूरे अभियान की लाइव स्ट्रिमिंग पूरी दुनिया देख सकेगी। यह भारत का दूसरा मून मिशन है। चन्द्रयान-2 के जरिए ISRO चन्द्रमा के साउथ पोलर रीजन में जाएगी जहां आज तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है। चन्द्रयान-2 को पिछले हफ्ते ही लांच किया जाना था, लेकिन कुछ तकनीकी परेशानियों के चलते ऐसा नहीं हो पाया। आप भी इस तरह Chandrayaan-2 की लाइव स्ट्रिमिंग देख सकते हैं।
 
ALSO READ: फिर इतिहास रचेगा भारत, 2.43 मिनट पर होगी चन्द्रयान-2 की लांचिंग, ISRO ने किए 4 बड़े बदलाव
 
Chandrayaan-2 को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर लांच किया जाएगा। इसे GSLV Mk-III लॉन्च व्हीकल के जरिए श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC) में लॉन्च किया जाएगा। इसमें ऑर्बिटर शामिल होगा जो पृथ्वी और Chandrayaan-2 के लैंडर, विक्रम के बीच चंद्रमा की सतह और रिले कम्यूनिकेशन का निरीक्षण करेगा। इस मिशन में एक प्रज्ञान रोवर शामिल होगा। इसमें 6 पहिए होते हैं। यह 500 मीटर तक की यात्रा करने में सक्षम है। यह अपने कामकाज के लिए सौर ऊर्जा का प्रयोग करता है।
 
ALSO READ: चन्द्रयान-2 को अंतरिक्ष में पहुंचाएगा 'बाहुबली', जानिए खास 5 बातें
 
चन्द्रयान की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए SDSC सेंटर ने व्यूअर्स गैलरी के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन किए थे, लेकिन अब ये बंद हो गए हैं।
 
ISRO इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम अपने ट्विटर और फेसबुक पेज पर करेगा। दूरदर्शन भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग अपने यूट्यूब चैनल पर करेगा। यह स्ट्रीमिंग दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर शुरू हो जाएगी। अगर आपके पास इंटरनेट एक्सेस नहीं है तो दूरदर्शन चैनल पर भी आपको लाइव स्ट्रीमिंग को देख सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड का कंबोडिया पर हवाई हमला, थाईलैंड ने भी किया पलटवार

इमरान खान ने बताया, जेल में कैसे कट रहे हैं दिन, मिल रहा है कैसा पानी?

Weather Update: दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान के करीब, जानिए देशभर का मौसम

LIVE: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट, मस्क की कंपनी को लेकर क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख