Chandrayaan-2 : वे महत्वपूर्ण 15 मिनट जब अपने रास्ते से भटक गया इसरो का लैंडर विक्रम

Webdunia
शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (08:16 IST)
मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) भारत (India) का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम था, लेकिन शुक्रवार देर रात चांद (Moon) की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर आकर यह अपने रास्ते से भटक गया। इस बात की आशंका पहले ही थी कि लैंडर विक्रम (Lander vikram) के चांद की सतह पर पहुंचने से पहले के 15 मिनट काफी हैं।
 
देर रात लगभग 1 बजकर 38 मिनट पर लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन सतह पर पहुंचने से करीब 2.1 किलोमीटर पहले ही उसका इसरो (ISRO) से संपर्क टूट गया। पर अब भी विक्रम और प्रज्ञान से संपर्क की उम्मीदें बाकी हैं और यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। आइए अब हम जानते हैं कि आखिरी 15 मिनट में क्या हुआ? और कैसे इसरो का संपर्क लैंडर विक्रम से टूट गया था?
ALSO READ: चंद्रयान 2 में आम आदमी को क्यों रखनी चाहिए दिलचस्पी?
केवल 2 किलोमीटर का फासला रह गया था : चांद की सतह पर पहुंचने में लैंडर विक्रम का केवल 2 किलोमीटर का फासला रह गया था। शुक्रवार-शनिवार रात करीब 1 बजकर 38 मिनट पर लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। वैज्ञानिकों ने करीब 1.44 बजे लैंडर विक्रम ने 'रफ ब्रेकिंग' के चरण को पार कर लिया था।
 
इसके बाद उन्होंने इसकी रफ्तार धीमी करनी शुरू की। 1.49 बजे सफलतापूर्वक विक्रम लैंडर ने अपनी गति कम कर ली थी और वह चांद की सतह के बेहद करीब पहुंच चुका था। रात करीब 1.52 बजे चांद पर उतरने के अंतिम चरण में चंद्रयान-2 पहुंच चुका था लेकिन उसके बाद चंद्रयान का संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख