Biodata Maker

चंद्रयान 2 : लैंडर विक्रम के हैक की संभावना से इंकार नहीं, साइंटिस्ट ने उठाए सवाल

विकास सिंह
शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (13:51 IST)
चंद्रयान -2 के चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग से पहले उसका इसरो से संपर्क टूटने को लेकर वरिष्ठ स्पेस साइंटिस्ट डॉक्टर राम श्रीवास्तव ने गंभीर सवाल उठाए है। वेबदुनिया से खास बातचीत में राम श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह अचानक लैंडर विक्रम का इसरो से संपर्क टूटा उससे कई सवाल उठे रहे है। राम श्रीवास्तव का कहना हैं कि कहीं इस पूरे सिस्टम को हैक तो नहीं कर लिया गया? इस दिशा में भी इसरो के वैज्ञानिकों को सोचना चाहिए और इसकी जांच भी होनी चाहिए।
राम श्रीवास्तव ने कहा कि इन्होंने इस पूरे मिशन को बहुत करीब से देखा और जब लैंडर विक्रम लैंडिग से जब महज 2.1 किलोमीटर दूर था उसमें एक जर्क- साा लगा और विक्रम अपने निर्धारित ट्रैक से हट गया। श्रीवास्तव कहते हैं कि अपने स्पेस साइंस के अनुभव के आधार पर कह सकते हैं कि अगर लैंडर विक्रम का टकराने के बाद संपर्क टूटता तो यह बात समझ में आती लेकिन चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर दूर रहकर संपर्क टूटना उनकी समझ में नहीं आ रहा है।
 
वह कहते हैं कि लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग 8 बार धरती पर सफलतापूर्वक की जा चुकी थी, धरती पर तो गुरुत्वाकर्षण चंद्रमा से 6 गुना अधिक है और यहां पर हवा भी है ऐसे में जब लैंडर विक्रम को 6 गुना ज्यादा पर चेक करके देख लिया गया था, तो ऐसे में ऐसा कोई रीजन नहीं बनता कि लैंडर विक्रम की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो सके। वह जोर देकर कहते हैं कि लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग तो होना ही थी, ऐसे में अगर कम्युनिकेशन लिंक फेलियर हुआ है और उसका संपर्क टूटा है तो मेरी नजर में इस पूरे सिस्टम को हैक कर लिया गया हो।
 
साइंटिस्ट राम श्रीवास्तव कहते हैं कि हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है लेकिन हमको इस दिशा में भी जांच करना चाहिए कि किसी ने हमारे सिस्टम को हैक तो नहीं कर लिया। वह कहते हैं कि लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर टकराने के बाद कम्युनिकेशन फेल होता तो हम मान लेते कि हम फेल हो गए। वैज्ञानिकों को इस एंगल पर भी सोचना पड़ेगा कि किसी ने हमारे सिस्टम को हैक तो नहीं कर लिया या जानबूझकर इसको नुकसान तो नहीं पहुंचाया।
राम श्रीवास्तव कहते हैं कि उनका मानना हैं कि जब लैंडर विक्रम सेफ टैंजिक्टरी में है तो उसका संपर्क टूटना अंसभव है। इसलिए वह वैज्ञानिक तर्को पर अपनी बात रख रहे हैं। वह कहते हैं कि इसकी पूरी संभावना है कि लैंडर विक्रम के इलेक्ट्रानिक सार्किट को विकिरण के द्वारा डैमेज किया गया हो या पूरे सिस्टम को हैक कर लिया गया हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

AIMIM ने बिहार चुनाव में जीती 5 सीटें, 29 सीटों पर लड़ा था चुनाव

बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत पर योगी सरकार का खास ध्यान, भरे जाएंगे आंगनवाड़ी सहायिकाओं के खाली पद

CM योगी ने NDA की प्रचंड विजय पर दी बधाई, बोले- नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा

Bihar Assembly Election Results : बिहार में करारी हार पर क्या बोले राहुल गांधी, क्यों खड़ी हो गई कांग्रेस के सामने चुनौतियां

मुख्यमंत्री योगी ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे विश्वकप जीत पर बधाई

अगला लेख