Festival Posters

chandrayaan 2 : चंद्रमा की निचली कक्षा में उतरा यान, मंजिल सिर्फ एक कदम दूर

Webdunia
बुधवार, 4 सितम्बर 2019 (10:12 IST)
बेंगलुरू। चंद्रयान-2 (chandrayaan 2) के ऑर्बिटर से लैंडर ‘विक्रम' के अलग होने के एक दिन बाद ISRO) ने बताया कि उसने यान को चंद्रमा की निचली कक्षा में उतारने का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
 
चंद्रयान-2 अपनी मंजिल से सिर्फ एक कदम दूर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्वीट किया- चंद्रयान-2 की दूसरी डी-ऑर्बिटिंग की प्रक्रिया आज तड़के तीन बजकर 42 मिनट पर सफलतापूर्वक पूरी हुई। इस पूरी प्रक्रिया में नौ सेकंड का वक्त लगा और इसके बाद विक्रम लैंडर तेजी से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की तरफ बढ़ रहा है। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर और लैंडर दोनों सही तरह से और सही दिशा में कार्य कर रहे हैं। 
 
ALSO READ: Chandrayaan 2 : 4375 किमी दूरी से ऐसा दिखता है चांद, चंद्रमा की सतह से ली दूसरी तस्वीर जारी
राष्ट्रीय ध्वज के साथ करेगा सॉफ्ट लैंडिंग : भारत के राष्ट्रीय ध्वज को लेकर जा रहा chandrayaan 2 7 सितंबर को चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में ‘सॉफ्ट लैंडिंग' करेगा तथा और उस दौरान प्रज्ञान नाम का रोवर लैंडर से अलग होकर 50 मीटर की दूरी तक चंद्रमा की सतह पर घूमकर तस्वीरें लेगा। इस मिशन में चंद्रयान-2 के साथ कुल 13 स्वदेशी मुखास्त्र यानी वैज्ञानिक उपकरण भेजे जा रहे हैं। इनमें तरह-तरह के कैमरा, स्पेक्ट्रोमीटर, राडार, प्रोब और सिस्मोमीटर शामिल हैं। 
 
चौथा देश बन जाएगा भारत : इस अभियान पर लगभग 1000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह अन्य देशों द्वारा संचालित ऐसे अभियान की तुलना में काफी कम है। यदि यह अभियान सफल रहता है तो भारत, रूस, अमेरिका और चीन के बाद चांद की सतह पर रोवर उतराने वाला चौथा देश बना जाएगा। इस वर्ष की शुरुआत में इजरायल का चंद्रमा पर उतरने का प्रयास विफल रहा था।
 
मोदी भी देखेंगे लैंडिंग का नजारा : चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 chandrayaan 2 के उतरने की घटना के गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसरो मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। मोदी के साथ स्पेस क्विज जीतने वाले देशभर के 50 बच्चे व उनके माता-पिता को भी इसरो ने बुलाया है। चंद्रयान-2 के चंद्रमा पर लैंडिंग का नजारा अमेरिकी एजेंसी नासा के साथ ही पूरी दुनिया देखेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

रायसेन रेप कांड के आरोपी सलमान का शार्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

कैसे हैं इमरान खान, बहन नोरीन नियाजी बोलीं हमे कुछ नहीं पता

LIVE: हांगकांग अग्निकांड में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 83 हुई

रील का नशा शादाब जकाती पर पड़ा भारी, बच्ची को लेकर बनाई रील के चक्कर में लेनी पड़ी जमानत

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासत

अगला लेख