Chhath Puja 2023 : व्रती महिलाओं ने ढलते सूर्य को दिया अर्घ्य, देशभर में 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मनाया छठ का पर्व

Webdunia
रविवार, 19 नवंबर 2023 (20:16 IST)
Chhath Puja 2023 :  17 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होकर तथा 20 नवंबर तक चलने वाले चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव के दौरान बिहार और झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में बसे बिहार के लोगों ने बेहद उत्साह एवं उमंग के साथ छठ पूजा पर विभिन्न राज्यों के रिटेल बाजारों से लगभग 8 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के सामान की ख़रीदी की। आंकड़े के अनुसार देशभर में लगभग 20 करोड़ से अधिक लोग छठ पूजा कर रहे हैं जिनमें स्त्री, पुरुष के अलावा युवा तथा बच्चे सभी शामिल हैं।
 
कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) जो इस वर्ष हर त्योहार के बिक्री के आँकड़े जारी कर रहा है, ने छठ पूजा की बिक्री के आंकड़े आज जारी करते हुए कहा कि छठ पूजा भारत की लोक संस्कृति का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है जो नहाय खाय से शुरू होकर चार दिनों में पारण पर समाप्त होता है।

यह भारत की संस्कृत एवं सभ्यता है कि जहां छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य के साथ पहले डूबते सूर्य की पूजा की जाती है जो इस बात को स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि उगते के साथ तो सब होते हैं लेकिन भारत के लोग डूबते का भी सहारा बनते हैं।
 
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि बिहार और झारखंड के अलावा यह त्योहार पूर्वी उत्तरप्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी ज़ोर शोर से मनाया जाता है क्योंकि इन सभी राज्यों में बिहार के लोग बड़ी संख्या में काम करते हुए अपनी आजीविका अर्जित करते हैं।
 
भरतिया और खंडेलवाल ने बताया कि छठ पूजा के लिए जहां फल एवं फूल तथा सब्ज़ी की बिक्री बड़े पैमाने पर हुई वहीं वस्त्र, साड़ियां, गारमेंट, शृंगार की वस्तुएँ,खाद्यान,आटा,चावल,दालें ज़ाहिद खाद्यान वस्तुएं, सिंदूर, सुपारी, छोटी इलायची एवं सहित पूजा का सामान, नारियल,आम की लकड़ी, मिट्टी के चूल्हे, देसी घी सहित अन्य सामान की ज़बरदस्त बिक्री हुई।
 
छठ पूजा का व्रत महिलाएं अपनी संतान और पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर करती हैं। इस पूजा में लंबा सिंदूर पति के लिए बेहद शुभ माना जाता है और इसलिए छठ पूजा के दौरान महिलाएं नाक से मांग तक सिंदूर लगाती हैं। 
 
ऐसा माना जाता है महिलाएं जितना लंबा सिंदूर लगाती हैं उनके पति की आयु ही लंबी होती है। छठ पूजा के बाद अब त्योहारों की श्रृंखला 23 नवम्बर को समाप्त होगी जब देश भर में तुलसी विवाह बड़े पैमाने पर मनाया जायेगा और उसी दिन से देश में शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। Edited by :  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख