Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चिदंबरम बोले, जेटली की जगह होता तो इस्तीफा दे देता

Advertiesment
Chidambaram
कोलकाता। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि अगर वह वित्त मंत्री अरुण जेटली के स्थान पर होते तो इस्तीफा दे देते।
 
भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित परिचर्चा के दौरान चिदंबरम ने कहा, 'अगर मैं जेटली की जगह पर होता तो मैं क्या करता? मैं इस्तीफा दे देता।' वह केंद्रीय बजट 2018-19 के संदर्भ में राजकोषीय समेकन के मुद्दे पर बात कर रहे थे।
 
चिदंबरम ने कहा कि जेटली ने दूसरों द्वारा लिखे गए बजट भाषण को पढ़ने में निश्चित तौर पर मुश्किल स्थिति का सामना किया होगा। बजट की आलोचना करते हुए चिदंबरम ने कहा कि सरकार राजकोषीय समेकन में पूरी तरह विफल रही है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सार्वजनिक हो पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर चार्टर्ड विमान का खर्च : सीआईसी




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi