Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेल में रहूं या बाहर, मेरा जीवन राष्ट्र को समर्पित : अरविंद केजरीवाल

हमें फॉलो करें जेल में रहूं या बाहर, मेरा जीवन राष्ट्र को समर्पित : अरविंद केजरीवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (17:18 IST)
Chief Minister Arvind Kejriwal's statement after the arrest : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित है, चाहे वह जेल के अंदर हों या जेल के बाहर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को यहां राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया और उनकी 10 दिन की हिरासत का अनुरोध किया।
अदालत में पेश किए जाने के दौरान केजरीवाल ने ‘टीवी9 नेटवर्क’ से कहा, मेरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित है, चाहे मैं जेल के अंदर रहूं या बाहर। ईडी द्वारा गुरुवार की रात गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल की यह पहली प्रतिक्रिया है।
 
देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान : आम आदमी पार्टी (AAP) ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने की एक राजनीतिक साजिश बताया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया।
AAP के कई नेताओं को हिरासत में लिया : आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों आतिशी, सौरभ भारद्वाज, पूर्वी दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार कुलदीप कुमार सहित पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोर्ट में ED का दावा, 100 करोड़ की रिश्वत ली, 600 करोड़ का घोटाला, साजिशकर्ता केजरीवाल,विजय नायर है राइट हैंड