CM आतिशी ने गृहमंत्री शाह पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली में कानून का भय नहीं, माफिया सरगनाओं की बनी राजधानी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 20 नवंबर 2024 (18:56 IST)
Atishi targeted Amit Shah : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली माफिया सरगनाओं की राजधानी बन गई है। अपराधियों, जबरन वसूली करने वालों और गुंडों में अब कोई भय नहीं बचा है।
 
मुख्यमंत्री ने ये आरोप 28 वर्षीय एक व्यक्ति के माता-पिता से मुलाकात के बाद लगाए जिसकी पिछले सप्ताह उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में हत्या कर दी गई थी। उन्होंने पीड़ित के परिवार के लिए 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की।
ALSO READ: Delhi में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, CM आतिशी ने बदली दफ्तरों की टाइमिंग
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में शुक्रवार रात दो भाइयों ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित और उसके रिश्तेदार ने दोनों भाइयों को एक महिला को परेशान करने से रोका। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली ‘माफिया सरगनाओं की राजधानी’ बन गई है। अपराधियों, जबरन वसूली करने वालों और गुंडों में अब कोई भय नहीं बचा है। उन्हें लगता है कि वे गोली चला सकते हैं, किसी को मार सकते हैं, किसी को चाकू घोंप सकते हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं करेगी।
ALSO READ: आतिशी ने बताया, यमुना की सतह पर क्यों जमे जहरीले झाग?
उन्होंने कहा, मैं देश के गृहमंत्री अमित शाह से जानना चाहती हूं कि जब दिल्ली की कानून व्यवस्था उनके अधीन है तो वह यहां की जनता के लिए क्या कर रहे हैं? कानून व्यवस्था की हालत बिगड़ती जा रही है। रोजाना जबरन वसूली, हत्याएं हो रही हैं, लेकिन गृहमंत्री चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं।
<

सुंदर नगरी में पिछले दिनों दिनदहाड़े 28 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। आज मृतक के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। दिल्ली सरकार की ओर से मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

भाजपा शासित केंद्र सरकार के पास दिल्ली में सिर्फ़ एक काम है - दिल्ली के लॉ एंड… pic.twitter.com/feNokJ0wZt

— Atishi (@AtishiAAP) November 20, 2024 >
आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, सुंदर नगरी में पिछले दिनों दिनदहाड़े 28 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। आज मृतक के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। दिल्ली सरकार की ओर से मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

सुरक्षाबलों का ऑपरेशन महादेव, श्रीनगर के पास दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

नाम डॉग बाबू, पिता कुत्ता बाबू, पटना के अफसरों ने कुत्‍ते के साथ ये क्‍या कर दिया, मामला सोशल मीडिया में छा गया

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

कुत्तों के काटने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, लिया स्वत: संज्ञान

ग़ाज़ा: बढ़ती भुखमरी पर चिंता, इसराइली अभियानों में मौतें जारी

अगला लेख