महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : CM डॉ. मोहन यादव की ताबड़तोड़ सभा और रोड शो, कांग्रेस को बताया डूबता जहाज

विकास सिंह
सोमवार, 18 नवंबर 2024 (16:20 IST)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के आखिरी दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ताबड़तोड़ पांच सभाएं और रोड शो किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई की कलिना और कोलीवाड़ा में चुनाव सभाएं और रोड शो किए।मुंबई की कलिना विधानसभा में महायुति प्रत्याशी अमरजीत के समर्थन में सबोंधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह केवल अमरजीत का चुनाव नही हैं, चुनाव की बेला में हमारा एक-एक कार्यकर्ता अमरजीत बन जाए, तो हमारी जीत निश्चित है। 

उन्होंने कहा विपक्षी दल पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे ही हम जय श्री राम बोलते हैं दुश्मनों की छाती जल जाती है। ऐसा लगता है कि उनके अंतर्मन में उठने वाले भाव के ऊपर एकदम से हथौड़ा पड़ता है, हम भी चाहते हैं यह और जोर से पड़ना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली और हिंदुत्व के नायक बालासाहेब ठाकरे की कर्मस्थली है। ये कभी ना थकने और कभी न रुकने वाली मुंबई नगरी है। इसके जीवन में शरीर महाराष्ट्र का है और आत्मा उत्तर भारतीयों की है।  जब मैं इन सारे चिन्हों को देखता हूं तो उत्साह से भर जाता हूं। इन चारों चिन्हों में हमारी गौरवशाली विरासत छिपी हुई है।  अगर मै इस घड़ी को देखता हूं तो "यही समय है, सही समय है" हमारे लिए ये घड़ी बताती है।

हमने मध्य प्रदेश में अभी लाडली बहनाओं को 1250  ही दिए आप तो और आगे बढ़ गए 1500 पहले ही दे दिए अब तो 2100 रुपए देने वाले हो। माता-बहनों के हाथ में पैसा आए तो उस रुपए का एक-एक पैसा सदुपयोग होता है। लाडली बहनाओं के माध्यम से माता-बहनों के नारी सशक्तिकरण की सबसे बड़ी योजना है।  हमने जब लाडली बहना की बात की तो मध्यप्रदेश में वहां भी ये कांग्रेस और इनके सहयोगी भ्रम फैलाने में आगे थी।

वहीं मुंबई की सायन कोलीवाड़ा विधानसभा में महायुति प्रत्याशी कैप्टन तमिल सेल्वन के समर्थन में रोड शो एवं जनसभा को भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है।

उन्होनें कहा कि मेरे अपने कई मित्र गलती से कांग्रेस में चले गए। अब आज वो सर फोड़ रहे हैं कि गलती से हम कहाँ फँस गए। भगवान श्रीराम के मामले में भी कांग्रेस की सारे पोल खुली हुई है। सनातन का विरोध कांग्रस के चरित्र में रहा है,।  इनके लिए हम एक ही नारा लगाते हैं जो राम के नहीं वो काम के नहीं।

विपक्ष के नेता राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए डॉ. यादव बोले राहुल महाराष्ट्र में घूम रहे हैं जो आज तक अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने  तक नहीं गए। प्रभु श्रीराम से इतनी घृणा क्यों है कांग्रेस को इसका जवाब तो देना पड़ेगा। वोट के चक्कर में जो हमारे देवताओं के नहीं हुए, वो  किसी  के नहीं हो सकते।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख