CM मोहन यादव ने किया स्वामी विवेकानंद पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली का अनावरण

Webdunia
रविवार, 12 जनवरी 2025 (16:46 IST)
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए स्वामी विवेकानंद जयंती यानी 12 जनवरी खास रही। यहां एक तरफ स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर अभूतपूर्व प्यार लुटाया, तो वहीं सीएम यादव ने भी युवा शक्ति मिशन को लॉन्च कर प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के शुभारंभ के पूर्व सीएम यादव ने शौर्य स्मारक में विश्व की सबसे बड़ी 3-D रंगोली का अनावरण किया। उन्होंने खुद इस रंगोली में रंग भरे। इस रंगोली में स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीरें उकेरी गईं। इस रंगोली में संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि का संदेश दिया गया। विश्व की सबसे बड़ी यह 3-D रंगोली गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गई है।

पीएम श्री मोदी के मार्गदर्शन में देश प्रगति कर रहा है
इस मौके पर सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है।  मुझे गर्व है कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी। प्रधानमंत्री मोदी के ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति) की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश में आज से युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मध्य प्रदेश ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटी द्वारा बनाई गई अद्भुत कौशल और अतुलनीय कला से समृद्ध यह रंगोली भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है, जो प्रदेश के प्रत्येक युवा को मध्यप्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा करने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगी।

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई रंगोली
युवा दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल के शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वेयर फुट में बनी 'विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली' को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जैसे ही शौर्य स्मारक में कदम रखा, वैसे ही सैकड़ों स्कूली बच्चों ने उन पर फूलों की बारिश की। ये देखकर सीएम यादव ने खुद भी बच्चों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने इस दौरान कई बच्चों से बात की और उनके सिर पर हाथ रखा। उसके बाद उन्होंने शौर्य स्मारक में स्थापित भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

देशभक्ति गीतों पर झूमे बच्चे-युवा
इस कार्यक्रम के दौरान पूरे समय देशभक्ति गीत गूंजते रहे। बच्चे और युवा सभी एकसाथ इन गीतों पर झूमते नजर आए। युवाओं और बच्चों ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जीवन महज एक जिंदगी नहीं, बल्कि अपने आप में एक प्रेरणा है। वो कही हुई बातें आज भी सार्थक हैं। अगर उनके जीवन को समझकर उस पर चला जाए तो व्यक्तित्व निखर आएगा। हम किसी भी चुनौती का सामना कर सकेंगे। स्वामी विवेकानंद अब हमारे बीच हैं, लेकिन उनके विचार आज भी हमें उत्साहित और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

कैसी है विश्व की सबसे बड़ी रंगोली
इस 3-डी रंगोली को बनाने में 48 घंटे से अधिक का समय लगा है, रंगोली को इंदौर की जानी-मानी कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम ने तैयार किया है। शिखा शर्मा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। उन्होंने इस रंगोली में स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीरें उकेरी हैं। इसमें संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि का संदेश दिया गया है। इसे 18 हजार स्क्वेयर फुट में बनाया गया है।
ALSO READ: स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन : संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि की त्रिवेणी- डॉ. मोहन यादव
इस रंगोली का आकार 225X80 है। इस रंगोली को बनाने के लिए 4 हजार किलो रंग का इस्तेमाल हुआ है। शिखा ने अपनी रंगोली कला से न सिर्फ मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। शिखा दसवीं क्लास से बच्चों को कला सिखा रही हैं। वे विश्व के करीब 70 हजार बच्चों को यह कला सिखा चुकी हैं। इन्हें रंगोली क्वीन के नाम से जाना जाता है। शिखा ने कई अवॉर्ड भी जीते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

Ahmedabad Plane Crash : भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए विश्वास कुमार, विमान हादसे के दौरान बगल में बैठा था

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 IAS अधिकारियों का किया तबादला

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा कोई रियायत नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार : फारूक अब्दुल्ला

iran israel conflict : क्या ईरान-इजराइल युद्ध में होगी अमेरिका की डायरेक्ट एंट्री, डोनाल्ड ट्रंप रुकेंगे नहीं, खामेनेई झुकेंगे नहीं

Ahmedabad Plane Crash : डीएनए जांच से 208 मृतकों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे 170 शव

अगला लेख