Dharma Sangrah

मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे नहीं मानते उद्धव ठाकरे को शिवसेना प्रमुख, कुछ इस तरह दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Webdunia
बुधवार, 27 जुलाई 2022 (14:23 IST)
मुंबई। शिवसेना आने वाले समय में किसके पास रहेगी, इसका फैसला अभी होना शेष है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के 62वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं तो दीं, लेकिन अपने बधाई संदेश में ठाकरे को शिवसेना प्रमुख कहकर संबोधित नहीं किया। शिंदे ने उन्हें राज्य का पूर्व मुख्‍यमंत्री कहा। 
 
पिछले महीने, शिंदे तथा शिवसेना के 39 अन्य विधायक और 10 निर्दलीय विधायकों ने ठाकरे के खिलाफ विद्रोह कर दिया था जिससे महाराष्ट्र की शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस के गठबंधन वाली महाविकास आघाडी सरकार गिर गई थी, जिसका नेतृत्व उद्धव कर रहे थे।
 
शिंदे ने बुधवार को ट्वीट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
 
हाल ही में शिवसेना के 19 में से 12 लोकसभा सदस्यों ने भी शिंदे गुट को समर्थन दिया है। शिंदे ने हाल में अपने गुट की एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाई है और उसके असली शिवसेना होने का दावा किया है।
 
उद्धव गुट और शिंदे गुट के बीच अदालत में 16 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के मुद्दे पर कानूनी लड़ाई चल रही है। इसके अलावा, दोनों ही गुट पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर भारत के निर्वाचन आयोग के समक्ष अपने अपने दावे पेश कर चुके हैं। दूसरी ओर, मंगलवार को पूर्व मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे शिवसेना छोड़कर गए नेताओं को सड़े हुए पत्ते करार दिया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

इथियोपिया में 10 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा, राख का गुबार भारत की ओर बढ़ा, कई उड़ानें रद्द

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दायर की है याचिका

Delhi : दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चीन में अरुणाचल की महिला से बदसलूकी, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अयोध्या बनी समृद्धि की नई पहचान, रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल

अगला लेख