मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 30 नवंबर 2024 (18:08 IST)
Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde ill: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ गई है। शिंदे के स्वास्थ्य की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम गांव पहुंच गई है। शिंदे इस समय सातरा जिले में स्थित ‍अपने पैतृक गांव दारे में हैं।
 
मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक मुख्‍यमंत्री शिंदे को तेज बुखार है। हालांकि जांच के लिए डॉक्टरों की टीम उनके गांव पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि शिंदे के पैतृक गांव जाने के कारण शुक्रवार को होने वाली महायुति की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित हो गई थी, जिसकी वजह से चुनाव परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह बाद भी नई सरकार के मुख्‍यमंत्री पद को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। ALSO READ: एकनाथ शिंदे ने बताया, कब मिलेगा महाराष्‍ट्र को नया मुख्‍यमंत्री?
 
रविवार को होने वाली बैठक को लेकर भी संशय : शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सूत्रों ने कहा कि अब महायुति की बैठक रविवार को मुंबई में होने की उम्मीद है। शिंदे के स्वास्थ्य को देखते हुए माना जा रहा है कि अब रविवार को भी शायद ही बैठक हो पाए। इससे पहले नाराजगी की खबरों के बीच शिंदे अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए थे। हालांकि शिवसेना नेता उदय सामंत ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि शिंदे नाराज हैं।
 
सरकार गठन की तैयारियों के बीच दिल्ली यात्रा के दौरान शिंदे ने शाह से मुलाकात कर राज्य में अगली सरकार के गठन पर चर्चा की थी। राज्य के निवर्तमान मंत्रिमंडल में शिंदे के सहयोगी देवेंद्र फडणवीस (भाजपा) और अजित पवार (राकांपा) ने भी शाह से मुलाकात की थी। शिंदे शुक्रवार सुबह मुंबई लौट आए और बाद में पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में अपने पैतृक गांव दारे के लिए रवाना हो गए। ALSO READ: क्या महाराष्ट्र में सरप्राइज देगी BJP, एकनाथ शिंदे डिप्टी CM बनने को तैयार
 
क्या डिप्टी सीएम बनेंगे शिंदे? : हालांकि शिवसेना नेता शिंदे कई बार कह चुके हैं कि वह सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और अगले मुख्यमंत्री के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शाह के फैसले का पालन करेंगे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति की प्रचंड जीत के बाद अगली सरकार में शिंदे की जगह को लेकर शिवसेना में अलग-अलग दृष्टिकोण उभर रहे हैं। शिवसेना के कई नेता शिंदे से कह रहे हैं कि अगर भाजपा उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश करे तो वह स्वीकार कर लें। एक अन्य वर्ग का मानना ​​है कि ढाई साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने के बाद उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करना उनके लिए सही नहीं होगा। ALSO READ: क्‍या एकनाथ शिंदे छोड़ देंगे राजनीति, CM पर सस्पेंस के बीच शिवसेना UBT ने याद दिलाई प्रतिज्ञा
 
छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि अगर शिंदे नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करते तो यह पद उनकी पार्टी के ही किसी व्यक्ति को दिया जाएगा। शिरसाट ने कहा कि शिंदे निश्चित तौर पर केंद्रीय मंत्री के तौर पर केंद्र सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे। औरंगाबाद पश्चिम विधानसभा सीट बरकरार रखने वाले शिरसाट के पार्टी सहयोगी शंभुराज देसाई ने कहा कि उनके निर्वाचित विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि शिंदे को नई सरकार का हिस्सा होना चाहिए।
 
शिंदे के स्वास्थ्य को लेकर क्या कहा सामंत ने : शिवसेना नेता सामंत ने कहा कि शिंदे नाराज नहीं हैं। दिल्ली में भी उन्हें बुखार और जुकाम था। यह कहना गलत होगा कि वह नाराज होकर दारे गए हैं। किसी को भी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और यदि वह (स्वास्थ्य कारणों से) किसी अच्छी जगह पर गए हैं, तो यह कहने का कोई मतलब नहीं है कि वह नाराज हैं। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल ही में हुए चुनावों में, भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 41 सीट जीती थीं। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

ठाणे में महिला से की ब्लैकमेलिंग, आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ठगे 1.11 लाख रुपए

संसद में बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पहलगाम की घटना से पूरे विश्व को आघात पहुंचा

भोपाल में थाना प्रभारी ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर, कारणों का खुलासा नहीं

हरदोई में अजब-गजब: बुलडोजर योगी की छवि के साथ नन्हा कावड़िया बना आकर्षण का केंद्र

राजस्थान में भारी बारिश से लोगों को मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई उम्म‍ीद

अगला लेख