जेल जाएंगे मुख्‍यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, CM का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 16 जुलाई 2025 (18:43 IST)
Rahul Gandhi targets CM Himanta Biswa Sharma: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा खुद को ‘राजा’ समझते हैं, लेकिन राज्य की जनता भ्रष्टाचार के लिए उन्हें जेल में पहुंचा देगी। असम के चायगांव में कांग्रेस की एक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि शर्मा और उनके परिवार को भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। जवाब में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राहुल खुद जमानत पर हैं। 
 
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री में भय व्याप्त है, वह जानते हैं कि निडर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जेल में डाल देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग और भाजपा एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने मतदाता सूची संशोधन के जरिए ‘धांधली’ करके महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीता है।
 
हमें सावधान रहना होगा : गांधी ने कहा कि वे बिहार में भी यही हथकंडे अपना रहे हैं और असम में भी यही करेंगे। हमें सावधान रहना होगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया अब हमारा दोस्त नहीं रहा, वे सच नहीं दिखा रहे, केवल अदाणी, अंबानी, मुख्यमंत्री, मोदी और शाह को दिखा रहे हैं। हालांकि, गांधी ने दावा किया कि इससे कोई मदद नहीं मिलेगी क्योंकि कांग्रेस अगले साल असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी।
<

मैं जो बोलता हूं, वो होता है।

मैंने कोविड, नोटबंदी, गलत GST के समय जो बोला, उसका नतीजा सबको दिखा।

मैं आज बोल रहा हूं कि कुछ ही समय में मीडिया वाले आपके मुख्यमंत्री को जेल जाता हुआ दिखाएंगे और उन्हें नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे।

ये काम कांग्रेस पार्टी नहीं करेगी।… pic.twitter.com/UFFrwM4a0r

— Congress (@INCIndia) July 16, 2025 >
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है, आरएसएस की नफरत और हिंसा बनाम कांग्रेस का सत्य और अहिंसा। राहुल गांधी ने दावा किया कि अब दो हिंदुस्तान हैं - एक उन चंद अरबपतियों का जो भव्य शादियां करते हैं, दूसरा उन आम लोगों का जो कर के बोझ तले दबे हुए हैं।
 
मुख्‍यमंत्री का पलटवार : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यहां प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के दौरान कहा है कि मुख्यमंत्री को ‘निश्चित रूप से जेल भेजा जाएगा। शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता यह भूल गए कि वह स्वयं देश भर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं।
 
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘लिखित में ले लीजिए, हिमंत विश्व शर्मा को निश्चित रूप से जेल भेजा जाएगा’ - विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान बिल्कुल यही शब्द कहे। शर्मा ने कहा, ‘वह सिर्फ यही कहने के लिए असम आए हैं।’ उन्होंने कहा कि राहुल जी, आपको मेरी शुभकामनाएं। दिन में बाकी समय असम के आतिथ्य का आनंद लीजिए।
 
चायगांव में बैठक : उल्लेखनीय है कि गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए राज्य में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर हैं। दिन की पहली बैठक गुवाहाटी हवाई अड्डे के समीप एक होटल में तथा दूसरी बैठक यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर चायगांव में हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने पहली बैठक के बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था। यह बैठक एक बंद कमरे में हुई थी, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगे की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा की गई। असम में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

निमिषा प्रिया की उम्मीदें फिर टूटने लगीं, माफी को लेकर क्या बोला तलाल का परिवार

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

UP : कांवड़ शिविर में पहुंचीं सांसद इकरा हसन, श्रद्धालुओं को परोसा भोजन

अगला लेख