Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Haldwani Violence : हल्द्वानी संघर्ष में घायलों को मरहम लगाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हमें फॉलो करें Haldwani Violence : हल्द्वानी संघर्ष में घायलों को मरहम लगाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हिमा अग्रवाल

उत्तराखंड , शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (20:03 IST)
Chief Minister Pushkar Singh Dhami visited Haldwani violence area : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज हल्द्वानी में बनभूलपुरा संघर्ष में घायलों के घाव पर मरहम लगाने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना निंदनीय है, यह देवभूमि है, यहां पहले कभी इस तरह का हादसा नहीं हुआ। यह उपद्रव सुनियोजित है, क्योंकि अवैध मस्जिद और मदरसे को ढहाने के समय भीड़ ने घेरकर हमला किया और पुलिस को निशाना बनाया गया।

संघर्ष के समय मौजूद पीड़ित/घायल पुलिसकर्मियों, एसडीएम और कवरेज कर रहे पत्रकारों से बात की तो उन्होंने बताया कि उपद्रवियों द्वारा उन्हें जिंदा आग में झोंकने का प्रयास किया गया। मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिन भी लोगों ने देवभूमि की फिजा बिगाड़ने का काम किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ और फुट प्रिंट सरकार के पास मौजूद हैं।

नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से की जाएगी : मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी और गैर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, महिला पुलिसकर्मियों के साथ किस तरह से मारपीट की गई है, सब साक्ष्य हमारे पास हैं। वहीं इस उपद्रव में हुए नुकसान की भरपाई भी उपद्रवियों से की जाएगी।

मुख्‍यमंत्री धामी ने घायल पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक कर्मियों के कंधों पर हाथ रखकर भरोसा दिया कि वह घबराए नहीं, सरकार उनके साथ है, वह जल्दी ही स्वस्थ होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री रेखा आर्य और डीएम वंदना सिंह भी मौजूद रहीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Chhattisgarh Budget 2024 : साय सरकार ने पेश किया 1.47 लाख करोड़ का बजट, नहीं लगेगा कोई नया कर