झारखंड में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- सरकार माओवादियों के सफाए को प्रतिबद्ध

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (20:42 IST)
Yogi Adityanath News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को झारखंड की झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की मदद करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही इसे रोकने का एकमात्र समाधान है। आदित्यनाथ ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोंकी है और सरकार माओवादियों को खत्म करने के लिए तैयार है।
ALSO READ: झारखंड में पीएम मोदी बोले, JMM-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय
बोकारो के बेरमो में एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, झामुमो, कांग्रेस और राजद रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड में घुसने में मदद कर रहे हैं। वे आदिवासी लड़कियों से शादी करके यहां जमीन हड़प रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही इस समस्या का एकमात्र समाधान है। उन्होंने देश के 140 करोड़ नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भाजपा सरकार को श्रेय दिया और आतंकवाद पर सरकार के कड़े रुख को दोहराया।
ALSO READ: योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाली महिला निकली मनोरोगी, पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ा
आदित्यनाथ ने कहा, मोदी के नेतृत्व में अयोध्या मुद्दे को दो साल में सुलझा लिया गया। उनके नेतृत्व में देश इतना शक्तिशाली हो गया है कि पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों ने हमें उकसाना बंद कर दिया है। उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा, दुनिया का सबसे शक्तिशाली नेतृत्व आपके साथ है, भारत को भड़काने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
ALSO READ: Jharkhand Election : झारखंड में 43 सीटों पर 2019 से ज्यादा वोटिंग, JMM या BJP किसका फायदा, चौंकाने वाले आ सकते हैं नतीजे
आदित्यनाथ ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोंकी है और सरकार माओवादियों को खत्म करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन समुदायों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करके उन्हें विभाजित करने की योजना बना रहा है। आदित्यनाथ ने कहा, बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

विक्रम सम्वत् : प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास का उत्सव

किस मुद्दे का राहुल गांधी ने किया विरोध, PM मोदी को लिखा पत्र

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

1 अप्रैल से पूरे UP में चलेगा यह विशेष अभियान, CM योगी ने दिए निर्देश

‘कैश एट जज डोर’ मामले में 17 साल बाद आया फैसला, पूर्व हाईकोर्ट जस्टिस निर्मल यादव बरी

अगला लेख