Hanuman Chalisa

चिन्मयानंद मामला, राजस्थान में दोस्त के साथ मिली लापता लड़की

Webdunia
शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 (13:25 IST)
लखनऊ। भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिन्मयानंद मामले में नया मोड़ तब आ गया जब गायब लड़की शुक्रवार को राजस्थान में अपने एक दोस्त के साथ बरामद हुई। दोस्त का नाम संजय सिंह बताया जा रहा है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने लड़की से मिलने की मंशा जताई है।

उल्लेखनीय है कि शाहजहांपुर में चिन्मयानंद के कॉलेज से एलएलबी कर रही छात्रा ने 23 अगस्त को एक वीडियो में चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। इस बीच, पुलिस ने चिन्मयानंद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज गायब लड़की की तलाश शुरू कर दी थी।

यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि लड़की को उसके एक दोस्त के साथ राजस्थान से बरामद किया गया है। उसे शाहजहांपुर लाया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई करेगी। दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत ने लड़की से मिलने की मंशा जाहिर की है।

यूपी पुलिस ने लड़की की बरामदगी के लिए 7 टीमें बनाई थीं, जो लगातार छापेमारी कर रही थीं। मंगलवार को छात्रा की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। बताया जा रहा है कि पुलिस छात्रा के दोस्त संजय सिंह की लोकेशन ट्रेस कर छात्रा तक पहुंची थी। लड़की को राजस्थान में एक होटल से बरामद किया गया।

सम्बंधित जानकारी

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख