पहाड़ों पर बर्फबारी बनी मुसीबत, हिमाचल में 475 सड़कें बंद, कश्मीर में यातायात ठप, हिमस्खलन का अलर्ट
दिल्ली में पिछले 2 दिनों से बारिश
Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 (08:36 IST)
Updated Date: Mon, 05 Feb 2024 (10:50 IST)
- करनाल में सबसे कम तापमान
-
हिमाचल प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति
-
अरुणाचल प्रदेश में होगी बारिश और बर्फबारी
Weather Update: लौटती ठंड देश के ज्यादातर राज्यों में एक बार फिर से वापसी कर रही है। हालांकि उत्तर भारत में दिन में धूप खिल रही है जिससे लोगों को राहत भी मिल रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी मुसीबत हुई है। हिमाचल में 475 सड़कें बंद हो गई हैं। कश्मीर में बर्फबारी से यातायात ठप हो गया है और हिमस्खलन का अलर्ट जारी हो गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज 5 फरवरी को कई राज्यों में भारी बारिश होने वाली है। आईएमडी (IMD) के अनुसार फिलहाल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
करनाल में सबसे कम तापमान : हरियाणा के करनाल में कल रविवार को सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं 5 से 7 फरवरी अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। सिक्किम में 5 फरवरी को ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में पिछले 2 दिनों से बारिश: वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन दिल्ली में अधिक कोहरा होगा। इस दौरान सोमवार को आकाश में आंशिक बादल होने के साथ-साथ घना कोहरा होगा। इस कारण मौसम विभाग ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार के बाद आकाश साफ हो जाएगा। तब न्यूनतम तापमान एक बार फिर 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इस वजह से मंगलवार से सुबह के वक्त ठंड फिर बढ़ सकती है और बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक या 2 स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और उसके बाद इसमें काफी कमी आ जाएगी। उत्तरप्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
वहीं सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। पूर्वी असम में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। हिमाचलप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में एक गर्त के रूप में पश्चिम हवाओं के साथ अपनी धुरी से 5.8 किमी ऊपर औसत स्तर पर लगभग 65 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है। उत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 ऊपर 140 नॉट तक की जेट स्ट्रीम हवाएं जारी हैं। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर है।
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज सोमवार को पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और उसके बाद इसमें काफी कमी आ जाएगी।
उत्तरप्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। पूर्वी असम में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छा सकता है। ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे (cold day) की स्थिति बन सकती है।
Edited by: Ravindra Gupta