भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 15 जुलाई 2025 (22:53 IST)
दक्षिण भारत के कई राज्यों में हिन्दी थोपने को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस बीच आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का बड़ा बयान सामने आया है। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में हिन्दी थोपने के खिलाफ विरोध हो रहा है। ‘पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव का जीवन और विरासत’ विषय पर एक व्याख्यान को संबोधित करते हुए नायडू ने उन्हें एक ‘महान राजनेता’ बताया और याद दिलाया कि उन्हें 17 भाषाओं का ज्ञान था।  उन्होंने कहा कि अब हम सब बात कर रहे हैं कि आपको हिन्दी क्यों सीखनी चाहिए? उन्होंने न केवल हिन्दी का ज्ञान लिया बल्कि 17 भाषाएं सीखी। इस तरह वे एक महान व्यक्ति बन गए हैं।
ALSO READ: निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी
नायडू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारत का भविष्य बदल दिया और उनके द्वारा किए गए सुधारों का आज भी फल मिल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि 1991 से पहले भारत समाजवादी आर्थिक मॉडल अपनाए हुए था। अर्थव्यवस्था में ‘लाइसेंस राज’ था, विदेशी निवेश सीमित था... 1991 तक भारत एक बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा था और 1991 के मध्य तक विदेशी मुद्रा भंडार अपने सबसे निचले स्तर पर जा पहुंचा था।’’
 
नायडू ने कहा कि यह साहसिक सुधार लाने और दूरदर्शी नीति अपनाने का समय था। जून 1991 में जब राव प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने माना कि संकट एक अवसर है और भारत को साहसिक आर्थिक सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों की शुरुआत की।’’
<

VIDEO | CM Chandrababu Naidu ( @ncbn ) wades into the language row, says, 'While PV Narsimha Rao learnt 17 languages, we are questioning the importance of learning Hindi'

While addressing a lecture on former PM PV Narsimha Rao in Delhi, CM Chandrababu Naidu defended learning… pic.twitter.com/esz0QhACDL

— Press Trust of India (@PTI_News) July 15, 2025 >
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने भारत का भविष्य बदल दिया, हम सभी आज यहां इस सुधार के फल का लाभ ले रहे हैं।’’ नायडू ने कहा कि राव द्वारा किए गए सुधारों के बाद, अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान बुनियादी अवसंरचना के निर्माण पर काम किया।
 
नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी सराहना की और भारत की आर्थिक वृद्धि का श्रेय उन्हें दिया। इससे पहले नायडू ने प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय का भी दौरा किया। भाषा Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

Jammu Kashmir Rain : भारी बारिश के कारण सीमा पर तारबंदी कई जगह बह गई, घुसपैठ का खतरा बढ़ा

पीएम मित्रा पार्क में निवेश पर दिल्ली में आज CM डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों से करेंगे वन-टू-वन मीटिंग

भाजपा विधायक संजय पाठक ने अवैध रेत खनन से जुड़े केस में हाईकोर्ट जज को लगाया फोन, सुनवाई से हटे जस्टिस विशाल मिश्रा

LIVE: GST परिषद की बैठक आज से, दो स्लैब पर लग सकती है मुहर

ट्रेन से उत्तर कोरिया से चीन पहुंचे किम जोंग उन, जानिए क्या है इस स्लो ट्रेन की खासियत?

अगला लेख