मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वासमत जीता, विपक्ष का वॉकआउट : Live Updates

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024 (13:45 IST)
CM Nitish Kumar won the trust vote: राजद का साथ छोड़कर भाजपा के सहयोग से फिर बिहार के मुख्‍यमंत्री बने नीतीश कुमार सदन की अग्निपरीक्षा में पास हो गए हैं। उन्होंने विश्वासमत जीत लिया है। सरकार के पक्ष में कुल 129 वोट पड़े, जबकि विपक्ष ने वॉकआउट किया। हालांकि शुरू से ही माना जा रहा था कि बहुमत का गणित उनके पक्ष में है। लाइव अपडेट... 

03:48 PM, 12th Feb
नीतीश ने जीता विश्वासमत :  बिहार विधानसभा में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वासमत जीत लिया है। नीतीश सरकार के पक्ष में 120 पड़े, जब‍कि विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। नीतीश ने हाल ही में राजद का साथ छोड़कर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है। 

01:47 PM, 12th Feb

हमें विपक्ष में होने का दुख नहीं : नीतीश कुमार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी हमारे आदरणीय थे और हमेशा आदरणीय रहेंगे। हम आपको इज्जत देते थे और देते रहेंगे। नीतीश जी ने 9 बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचा है। एक कार्यकाल में तीन बार शपथ देखी गई। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि क्या कारण है कि आप कभी इधर दिखाई देते हैं तो कभी उधर दिखाई देते हैं। हो सकता है इनकी मजबूरियां रही होंगी, लेकिन इनकी क्या मजबूरियां हैं हमें नहीं मालूम। नीतीश ने कहा था कि उनकी पार्टी को तोड़ा जा रहा है। हमें विपक्ष में आने का दुख नहीं है। हम बाहर से समर्थन देना चाहते थे, लेकिन आपने हमें सरकार में शामिल किया। 

01:32 PM, 12th Feb
-अविश्वास प्रस्ताव पास। बिहार के स्पीकर अवध बिहार चौधरी हटाए गए। इससे पहले स्पीकर चौधरी के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग। 
-राष्ट्रीय जनता दल के ‍तीन विधायकों ने पाला बदला। चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव सत्ता पक्ष की तरफ बैठे। फिलहाल स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही है चर्चा। उपसभापति सदन की कार्यवाही को संचालित कर रहे हैं। 

12:51 PM, 12th Feb
 स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश : बिहार में विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ विश्वास प्रस्ताव पेश। उपसभापति सदन की कार्यवाही को चलाएंगे। चौधरी ने भी अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुझे पद से हटाने की सूचना है। स्पीकर ने आसन छोड़ा, डिप्टी स्पीकर को आसन पर बुलाया। स्पीकर को हटाने के बाद ही नीतीश सरकार का फैसला होगा। उसके बाद बहुमत को लेकर वोटिंग होगी। 

12:19 PM, 12th Feb
-पटना में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने आर ब्लॉग गोलंबर पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पीछ हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिए जाने का समाचार है। 
 
-कुछ विधायकों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। राजद विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी के रुख को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। कहा जा रहा है कि ये नीतीश सरकार के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। दूसरी ओर, जदयू और भाजपा के भी कुछ विधायक सेंट्रल हॉल में नहीं पहुंचे हैं। 

12:04 PM, 12th Feb
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के बीच में विपक्ष की नारेबाजी। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा- सामान्य वर्ग के लोगों के लिए भी काम किया जा रहा है। बिहार के युवाओं और बेरोजगारों के लिए भी सरकार निरंतर काम कर रही है। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत ग्रेजुएशन करने पर लड़कियों को क्रमशः 25 और 50 हजार रुपए दिए गए। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत 6753 महिलाओं को लाभ मिला। 

11:42 AM, 12th Feb
सारे विधायक और विधान पार्षद सेंट्रल हॉल पहुंच गए हैं। राबड़ी देवी भी पहुंचीं सेंट्रल हॉल। उनके साथ राजद के विधायक भी पहुंचे। तेजस्वी और तेजप्रताप यादव भी वहां पहुंचेंगे। विधानसभा के पुराने भवन से निकलकर स्पीकर और बाकी सदस्य भी सेंट्रल हॉल पहुंच गए हैं। कुछ विधायकों को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। भाजपा के 2 विधायक और राजद के विधायक चेतन आनंद अभी तक सेंट्रल हॉल नहीं पहुंचे हैं। राजद एमएलए नीलम देवी भी नहीं पहुंची हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

12 जुलाई को लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तोहफा

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

खराब दाल पर महाराष्ट्र के नेताजी का बवाल, चांटे मार कर किया बेहाल

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

संसदीय समिति की बैठक में छाया रहा विमानन सुरक्षा का मुद्दा, हवाई किराए में कमी का होगा प्रयास

अगला लेख