Festival Posters

दक्षिण अफ्रीका से कुनो पहुंचे 12 चीते, शिवराज ने अलग अलग बाड़ों में छोड़ा

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (15:51 IST)
श्योपुर। भारत में पिछले सात दशक से विलुप्त चीतों को पुन: बसाने की योजना 'चीता प्रोजेक्ट' के तहत भारतीय वायुसेना के विमान से दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों को शनिवार को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में लाकर अलग अलग बाड़ों में छोड़ दिया गया। इसके साथ ही केएनपी में अब कुल 20 चीते हो गए हैं।
 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दोपहर के आसपास ग्वालियर से भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से केएनपी लाए जाने के बाद इन चीतों को अलग अलग बाड़ों में छोड़ा।
 
 
परियोजना से जुड़े एक विशेषज्ञ ने बताया कि इन चीतों ने परिवहन विमान से दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग स्थित ओआर टांबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हजारों मील दूर भारत में अपने नए घर के लिए यात्रा शुक्रवार शाम को शुरू की थी।
 
केएनपी के निदेशक उत्तम शर्मा ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी चीतों के लिए 10 बाड़े स्थापित किए हैं। इनमें से दो बाड़ों में दो जोड़ी चीता भाइयों को रखा जाएगा।
 
भारत में अंतिम चीते की मृत्यु वर्तमान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 1947 में हुई थी और इस प्रजाति को 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। भारत में चीतों को फिर से बसाने के उद्देश्य से ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत की गई। इसके तहत पहले नामीबिया से और अब दक्षिण अफ्रीका से चीतों को यहां लाया गया है। (भाषा)
चित्र सौजन्य : ट्विटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmer Protest : फिर सड़कों पर क्यों उतरे किसान, 20 KM लंबा जाम, सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानने पर ‘भारत बंद’ की चेतावनी

बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी, CM-PM का पद खाली नहीं, तेजस्वी को अमित शाह का जवाब

Tata Sierra की धमाकेदार वापसी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च, पेट्रोल-डीजल और EV तीनों वैरिएंट में मिलेगा, जानिए क्या होगी कीमत

1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE में मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति

कोचिंग ए आतंक, लश्‍कर-ए-तैयबा महिलाओं का करेगा ब्रेनवॉश, हाफिज सईद की बहनें पढ़ाएंगी जिहाद का पाठ

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया अपडेट, सोनम और राज समेत 5 आरोपियों पर आरोप तय, जल्द शुरू होगा ट्रायल

RJD ने विधायक समेत 10 नेताओं को किया पार्टी से बाहर, क्या बोली BJP

IPS अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का नया मामला दर्ज

बागपत के सिसाना में मिले महाभारतकालीन अवशेष, हो सकते हैं कई रहस्य उजागर

Bihar Election 2025 : वोट के लिए डांस भी कर सकते है PM मोदी, BJP बोली- Rahul Gandhi की भाषा लोकल गुंडे की जैसी

अगला लेख