Dharma Sangrah

जज को महाभियोग नोटिस पर भड़के CM योगी, कहा सच बोलने वालों को धमकी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 दिसंबर 2024 (08:03 IST)
Yogi Adityanath news in hindi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शेखर कुमार यादव के खिलाफ महाभियोग नोटिस देने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कोई भी सच बोलता है उसे इस तरह धमकाया जाता है।
 
वर्ल्ड हिंदू इकॉनोमिक फोरम 2024 को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का भी आरोप लगाया। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जो कोई भी सच बोलता है, ये लोग उस पर महाभियोग (प्रस्ताव) के साथ दबाव डालते हैं, और फिर भी वे संविधान की बात करते हैं। उनके दोहरे मापदंड देखें।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने कहा कि समान नागरिक संहिता होनी चाहिए, और दुनिया भर में बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं का सम्मान किया जाता है। उन्होंने पूछा कि अगर कोई व्यक्ति इन विचारों को व्यक्त करता है तो उसका क्या अपराध है।
 
योगी ने कहा कि एक तरफ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो श्रमिकों के श्रम का सम्मान करके उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर रहे हैं, और दूसरी तरफ वे भी शासक थे, जो ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ काट देते थे।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान बढ़ा रहा मुश्किलें

LIVE: बिहार की 122 सीटों पर तेज हुआ चुनाव प्रचार, सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत

Election Commission : बिहार में पहले चरण में बंपर मतदान, 30 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग, चुनाव आयोग ने क्या बताया आंकड़ा

मुंबई में लोकल ट्रेन हादसे में 2 की मौत, 3 घायल

LIVE: बिहार में पहले चरण में ऐतिहासिक वोटिंग, जानिए कितना रहा प्रतिशत

अगला लेख