'ऑपरेशन ओलिव' में तटरक्षक बल का विमान भी शामिल

Webdunia
रविवार, 13 दिसंबर 2020 (16:40 IST)
केंद्रपाड़ा (ओडिशा)। ओडिशा के समुद्री तट पर हर साल प्रजनन करने वाले दुर्लभ 'ओलिव रिडले' कछुओं की सुरक्षा सुश्चित करने के लिए तटरक्षक बल ने अपना एक विमान भी लगाया है, जिसकी मदद से इलाके में गश्त की जा रही है।

तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य वन विभाग के संयुक्त समन्वय से कछुओं के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है और जहां पर बड़ी संख्या में कछुए आए हैं, वहां पर गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने को रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि तटरक्षक बल ने इन समुद्री जीवों के संरक्षण के लिए बेहद सतर्क योजना बनाई है जिसके तहत विलुप्त होने के खतरे का सामना कर रहे इन जीवों को बचाने के लिए तटरक्षक 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि तटरक्षक बल का विमान गहिरमाथा समुद्री जीव अभयारण्य, धर्मा, देवी और रुशीकुल्या नदी के मुहाने पर गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने की घटना को रोकने के लिए निगरानी कर रहा है।

अधिकारी ने बताया कि इस बीच तटरक्षक बल ने मछुआरों के लिए संवाद का सत्र आयोजित किया है, ताकि उन्हें ओलिव रिडले कछुओं के प्रजनन के दौरान मछली पकड़ने पर कानूनी रोक के बारे में बताया जा सके।

गौरतलब है कि एक नवंबर से गरिमाथा समुद्री जीव अभयराण्य के 20 किलोमीटर की परिधि में और ओडिशा की नदियों के मुहानों पर मछली पकड़ने पर रोक है और अब तक इस नियम का उल्लंघन करने पर वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम-1970 और उड़ीसा समुद्री मत्स्यन नियमन अधिनियम 1982 के तहत 70 से अधिक मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी आठ नौकाओं को जब्त किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? हिमंता बिसवा सरमा ने दिया जवाब

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

अगला लेख