नक्सलियों की कैद से छूटे कोबरा जवान राकेश्वर घर पहुंचे

Webdunia
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (22:57 IST)
नई दिल्ली। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद बंदी बनाए गए कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास आखिरकार शुक्रवार को अपने घर जम्मू पहुंच गए। इस मुठभेड़ में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
 
राकेश्वर सिंह पिछली 8 अप्रैल को नक्सलियों की कैद से छूटे थे। उन्हें 3 अप्रैल को नक्सलियों ने बंधक बना लिया था। घर पहुंचने के बाद राकेश्वर ने कहा कि मैं अपने घर वालों से मिलकर काफी खुश हूं। 
<

CoBRA jawan Rakeshwar Singh Manhas who was released by naxals on April 8th, after being kidnapped by them in Bijapur on April 3, reached his house in Jammu today.

He says,"I am very happy that I am meeting my family today." pic.twitter.com/nVvzTSSGWT

— ANI (@ANI) April 16, 2021 >
उल्लेखनीय है कि राकेश्वर को वापस लाने के लिए सबसे पहले बस्तर की सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी कुछ पत्रकारों के साथ गई थीं, लेकिन उन्हें नक्सलियों ने लौटा दिया था। उनकी नक्सली लीडर से उनकी मुलाकात भी हुई थी, लेकिन उन्होंने राकेश्वर को छोड़ने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा करा लिया गया। 
 
बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में बीते 3 अप्रैल को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। मुठभेड़ के बाद से ही सीआरपीएफ के राकेश्वर लापता थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं हिली धरती

खरगे ने साधा शुल्कों को लेकर सरकार पर निशाना, कहा कि बैंकों को 'कलेक्शन एजेंट' बना दिया

बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 82.11 फीसदी बच्चे पास, 123 ने किया टॉप

भूकंप प्रभावित म्यांमार का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

गृहमंत्री शाह ने जताया विश्वास, BJP कम से कम 30 साल तक केंद्र में सत्ता में रहेगी

अगला लेख