ठिठुरा उत्तर भारत, दिल्ली में सबसे ठंडा दिन...

Webdunia
बुधवार, 11 जनवरी 2017 (10:28 IST)
दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया। कोहरे की वजह से राजधानी दिल्ली में आने-जाने वाली कुल 44 ट्रेनों पर असर पड़ा है।
 
कश्मीर और शिमला पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बुधवार को सफदरजंग में सुबह न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को पारा 5.1 तक पहुच गया था।
 
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले दो दिन तक दिल्ली वालों को इस ठंड से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। ठंड और कोहरे की वजह से राजधानी दिल्ली से जाने वाली 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली में आने वाली 26 ट्रेन देर से चल रही हैं तथा 7 ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया गया है।
 
उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि प्रदेशों में भी जमकर ठंड पड़ रही है। कोहरे की वजह से दृश्यता पर बुरी तरह प्रभावित हुई है। रेल यातायात के साथ ही सड़क यातायात और हवाई यातायात पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

मैं रॉयल चैलेंज पीता भी नहीं, RCB की टीम को खरीदने के सवाल पर डीके शिवकुमार बोले, मैं पागल नहीं हूं

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में इंदौर की बहू की मौत, पति से मिलने लंदन जा रही थी

ह्यूमन एरर, तकनीकी गड़बड़ी, साजिश या लापरवाही, क्या है एयर इंडिया प्लेन क्रेश का रहस्य?

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी क्या बचता है DNA?

एयर इंडिया के विमान में जलकर मर गए यात्री, DNA जांच से कैसे होगी शवों की पहचान?

अगला लेख