उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी

Webdunia
शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (12:40 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बावजूद ठंड का प्रकोप जारी रहा। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो आज के मुकाबले 0.9 डिग्री कम था।
 
कोहरे के कारण कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। कुल 25 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, आठ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है और दो को रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के इर्द गिर्द रहने की संभावना है। 

पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड : पंजाब और हरियाणा में लगातार चल रही शीतलहर के चलते दोनों राज्यों की ज्यादातर जगहों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पारा जीरो डिग्री सेल्सियस पर आ जाने के चलते नारनौल दोनों राज्यों में सबसे ठंड स्थान रहा। आज सुबह धूप खिलने के बावजूद पंजाब और हरियाणा के अधिकतर भागों में ठंडी हवाएं चलती रहीं।
 
पंजाब के अमृतसर में भी ठंडी हवाएं चलती रहीं जहां का तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लुधियाना और पटियाला का न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.3 डिग्री सेल्सियस और 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में अन्य जगहों में, अंबाला का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री नीचे है जबकि हिसार में हाड़ कॅंपा देने वाली ठंडी रही जहां का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे है।
 
राजस्थान में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू से नीचे : राजस्थान में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू के पास एवं नीचे जाने के कारण कई स्थान शीतलहर की चपेट में हैं लेकिन अगले एक-दो दिनों के दौरान पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय होने से प्रदेशवासियों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है।
 
मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार प्रदेश के अनेक स्थनों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक गिर जाने के कारण सर्दी का प्रकोप बढ़ा हुआ है लेकिन अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोप के कारण आकाश में बादल छाने तथा कहीं-कहीं पर बरसात होने से तापमानों में बढ़ोत्तरी होगी और प्रदेशवासियों को शीतलहर से निजात मिलेगी।
 
सूत्रों ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में सीकर एवं चूरू शहर सबसे ज्यादा सर्द स्थान रहे जहां न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा माऊंट आबू का तापमान माइन्स दशमलव पांच रिकार्ड किया गया है तथा कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू के आसपास टिका हुआ है।
सर्दी एवं कोहरे के कारण प्रदेश में सड़क एवं रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है। (वार्ता) 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख