दिल्ली NCR में चलेगी शीतलहर, राजस्थान में पारा शून्य से 3.5 डिग्री नीचे

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (22:11 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली और राष्टूीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में अगले सप्ताह शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान के गिरकर करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के कई राज्य 14 से 20 जनवरी तक कड़ाके की ठंड, कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति से परेशान हो सकते हैं। 
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को ताया राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आद्रता 88 से 57 प्रतिशत के बीच रही।
 
मौसम विभाग कार्यालय ने रविवार को हल्के कोहरे का अनुमान जताया है, जिसमें अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
आईएमडी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 16 जनवरी और 18 जनवरी के बीच शीतलहर चलेगी। आयानगर और रिज इलाके में मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है।
 
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के परिणामस्वरूप ठंड से राहत मिलने से पहले इस महीने के अधिकांश दिनों में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत के बड़े हिस्से में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
 
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में यह गिरावट पिछले 10 से 11 दिनों से सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की परत और दो पश्चिमी विक्षोभों के बीच एक बड़े अंतर के कारण हुआ था, जिसने बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाओं को सामान्य से अधिक समय तक चलने दिया।
 
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में जल निकायों और नदियों के कारण सिंधु-गंगा के मैदानों में बहुत अधिक नमी है। एक बार पश्चिमी विक्षोभ के पीछे हटने के बाद, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चलने लगेंगी।
 
वायु गुणवत्ता खराब : वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 340 (बहुत खराब) दर्ज किया गया। एक्यूआई शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
 
राजस्थान में कड़ाके की ठंड : राजस्थान कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जहां शुक्रवार रात को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चूरू में शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और बीकानेर में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इसी तरह, संगरिया में 2.5 डिग्री, पिलानी में 2.9 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री, जैसलमेर में 3.9 डिग्री एवं गंगानगर में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से शनिवार से राज्य के अधिकतर इलाकों में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी व शीतलहर का दौर शुरू होगा। रविवार से शीतलहर की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 15 से 17 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर व भरतपुर संभाग के अधिकतर इलाकों में कहीं शीतलहर तो कहीं तीव्र शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख